NEET PG 2025 Exam Date: नीट पीजी एक शिफ्ट में कराने की मांग, अभ्यर्थियों ने एनबीई के फैसले को बताया गलत
Santosh Kumar | March 18, 2025 | 12:55 PM IST | 2 mins read
अधिसूचना के अनुसार, नीट पीजी 2025 परीक्षा एक संरचित समय सारिणी के साथ कंप्यूटर-आधारित प्रारूप में आयोजित की जाएगी।
Get complete details on the NEET PG 2026 syllabus, including subject-wise topics, weightage, and important areas to focus on for effective exam preparation.
Download nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (नीट पीजी) 2025 परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। नीट पीजी 2025 परीक्षा 15 जून को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस बीच, कुछ उम्मीदवारों ने एनबीईएमएस के दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने के फैसले को गलत बताया है।
एनबीई ने कल यानी 17 मार्च को नीट पीजी 2025 परीक्षा तिथि की घोषणा की। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, नीट पीजी 2025 परीक्षा एक संरचित समय सारिणी के साथ कंप्यूटर-आधारित प्रारूप में आयोजित की जाएगी।
NEET PG 2025 Exam Date: एनबीई के फैसले को बताया गलत
गौरतलब है कि नीट पीजी 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित करने के फैसले से पीजी मेडिकल उम्मीदवारों में चिंता बढ़ गई है। कई उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी आशंका व्यक्त की है।
उन्होंने पिछले साल नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया में अनियमितताओं का हवाला देते हुए इस फैसले से होने वाली संभावित समस्याओं के बारे में सवाल उठाए हैं। डॉक्टरों में से एक ने इस निर्णय पर सवाल उठाया और इसे त्रुटिपूर्ण बताया।
Also read NEET PG 2025 Exam Date: एनबीईएमएस नीट पीजी परीक्षा तिथि घोषित, 15 जून को दो पालियों में होगा एग्जाम
NEET 2025 Exam Date: एक शिफ्ट में परीक्षा कराने की मांग
एक्स यूजर (@drlakshyamittal) ने अपने आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट किया, "एनबीईएमएस ने 2024 में नॉर्मलाइजेशन में गड़बड़ी के बावजूद 2025 में दो शिफ्टों में नीट पीजी 2025 की घोषणा की है!... वही गलती क्यों दोहराई जा रही हैं?"
पोस्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि यूनिफाइड डॉक्टर्स फ्रंट (यूडीएफ) ने आधिकारिक तौर पर माननीय गृह मंत्री श्री जेपी नड्डा जी को पुनर्विचार करने और नीट पीजी 2025 को एक ही शिफ्ट में आयोजित करने के लिए लिखा है।
अन्य यूजर (@DrDhruvchauhan) ने ट्वीट किया कि सरकार "एक राष्ट्र, एक चुनाव" तो करा सकती है, लेकिन "एक राष्ट्र, एक परीक्षा" नहीं करा सकती। दूसरे यूजर ने लिखा, "शर्म की बात है कि एनबीई एक ही शिफ्ट में परीक्षा नहीं करा सकता।"
NEET PG Application Form 2025: 'नीट पीजी डबल शिफ्ट एक स्कैम'
एक यूजर ने ट्वीट किया, "एनबीई ने फिर से भ्रम पैदा कर दिया है! परीक्षा सामान्यीकरण प्रक्रिया के साथ दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जो एक त्रुटिपूर्ण तरीका है। क्या वे एक ही पेपर के साथ परीक्षा आयोजित करने से डरते हैं।"
एक्स यूजर डॉक्टर @Vivekpandey21 ने ट्वीट किया कि कई पालियों में आयोजित नीट पीजी 2024 परीक्षा में बड़ी सामान्यीकरण समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिससे निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर चिंताएं बढ़ गईं।
एक यूजर (@AbhinavMeena15) ने लिखा, "नीट पीजी डबल शिफ्ट एक स्कैम जैसा है! इसमें अलग शिफ्ट, अलग-अलग कठिनाई स्तर और अस्पष्ट नॉर्मलाइजेशन के कारण 1 ही अंक पर हजारों रैंक ऊपर-नीचे हो सकती हैं।"
अगली खबर
]यूपी में 8 वर्ष में मेडिकल कॉलेजों और एमबीबीएस-पीजी सीटों की संख्या बढ़ी - चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक
चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए राजधानी लखनऊ में कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट में ‘सेंटर फॉर एडवांस मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स एंड रिसर्च फॉर कैंसर’ की स्थापना की गई है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज