NEET PG 2025 Exam City: नीट पीजी परीक्षा शहर चयन विंडो 13 जून से फिर खुलेगी, अंतिम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | June 11, 2025 | 10:29 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी 2025 एग्जाम सिटी का चयन करने के लिए कैंडिडेट को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर 2025 (NEET PG 2025) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फिर से परीक्षा शहर का चयन करने के लिए अधिसूचना जारी की है। नीट पीजी 2025 परीक्षा शहर चयन विंडो आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर 13 जून से खुलेगी।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
नीट पीजी 2025 एग्जाम सिटी का चयन करने की अंतिम तिथि 17 जून तय की गई है। नीट पीजी परीक्षा शहर 2025 का चयन करने के लिए कैंडिडेट को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नीट पीजी परीक्षा शहर सूची 2025 एनबीई की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एनबीईएमएस को अनुचित और अनियमितताओं से बचने के लिए नीट पीजी 2025 को एक ही शिफ्ट में आयोजित करने का आदेश दिया था। जिसके बाद बोर्ड ने घोषणा करते हुए नीट पीजी 2025 परीक्षा 3 अगस्त को एक ही शिफ्ट में आयोजित करने का निर्णय लिया।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “सभी उम्मीदवारों को परीक्षा शहर का अपना विकल्प फिर से जमा करना होगा। आवेदन विंडो 13.06.2025 (03:00 PM) से 17.06.2025 (11:55 PM) तक लाइव रहेगी। उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा शहर का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।”
आगे कहा गया कि सभी अभ्यर्थियों को एक ही शिफ्ट में शामिल करने के लिए अब नीट पीजी 2025 परीक्षा अधिक शहरों में आयोजित की जाएगी। किसी भी तरह की सहायता के लिए कैंडिडेट हेल्पलाइन नंबर +91-7996165333 पर सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक एनबीईएमएस से संपर्क कर सकते हैं।
नीट पीजी 2025 शहर सूचना पर्ची 21 जून को जारी की जाएगी, जिसमें कैंडिडेट अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकेंगे। वहीं, नीट पीजी 2025 एडमिट कार्ड 31 जुलाई को ऑनलाइन जारी किया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट को समय-समय पर एनबीईएमएस की वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।
अगली खबर
]IIT Kharagpur Placement 2025: आईआईटी खड़गपुर के छात्रों को 1,800 से अधिक जॉब ऑफर मिले, उच्चतम पैकेज 2.14 करोड़
आईआईटी खड़गपुर के छात्रों को सॉफ्टवेयर, ‘एनालिटिक्स’ (डेटा विश्लेषण), वित्त, बैंकिंग, परामर्श एवं मूल इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों के छात्रों को नौकरियों के प्रस्ताव मिले हैं।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार