NEET PG 2024 Result: नीट पीजी में कम रैंक आने से टूटा अभ्यर्थियों का हौसला; 2 छात्रों ने की आत्महत्या
Santosh Kumar | August 28, 2024 | 09:34 AM IST | 3 mins read
सोशल मीडिया पर एक यूजर 'X' ने नीट पीजी 2024 रिजल्ट को लेकर आरटीआई दाखिल की है। अन्य यूजर भी आरटीआई दाखिल करने की बात कर रहे हैं।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर नीट पीजी 2024 रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक एमबीबीएस छात्रा ने नीट पीजी में कम रैंक आने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर है कि मृतक नीट-पीजी 2024 परीक्षा में कम रैंक आने के कारण मानसिक तनाव में थी। छात्रा का शव कोतवाली क्षेत्र के एनएच 9 स्थित अस्पताल के कमरे में मिला।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतका मूल रूप से मुरादाबाद की रहने वाली थी। वह दिल्ली में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा यहां अपने परिचित के साथ रह रही थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय प्रिंसी नीट रिजल्ट में कम रैंक आने से परेशान थी। छात्रा की मौत से परिवार दुखी और सदमे में है। साथी छात्रों ने परिजनों को छात्रा की आत्महत्या की जानकारी दी। परिजनों ने छात्रा की मौत का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
NEET PG 2024 Result: दिल्ली में मेडिकल छात्र की मौत
सेंट्रल दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से भी 30 वर्षीय मेडिकल छात्र की कथित आत्महत्या का मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मृतक अमित कुमार का शव मंगलवार (27 अगस्त) शाम को उसके हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला।
कुमार एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) प्रथम वर्ष का छात्र था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह मानसिक विकार के इलाज के लिए गया था, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अधिकारियों ने कहा कि मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है और आगे की जांच जारी है।
NEET PG 2024 Controversy: अभ्यर्थियों की मांग
एनबीईएमएस द्वारा जारी किए गए नीट पीजी 2024 रिजल्ट को लेकर विवाद हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बोर्ड को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा आयोजित करने में अक्षम बता रहे हैं। छात्रों का कहना है कि नीट पीजी 2024 के नतीजों में पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने स्कोरकार्ड को अपर्याप्त बताया है और उत्तर कुंजी और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को सार्वजनिक करने की मांग की है।
बता दें कि एनबीईएमएस ने 23 अगस्त को नीट पीजी 2024 का रिजल्ट जारी किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई छात्रों ने रिजल्ट को लेकर नाराजगी जताई थी। छात्रों का कहना है कि पहली शिफ्ट और दूसरी शिफ्ट की रैंक में बहुत अंतर है। उन्होंने एम्स दिल्ली के नॉर्मलाइजेशन मेथड पर भी सवाल उठाए हैं।
NEET PG Result 2024: रिजल्ट के संबंध में आरटीआई दायर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक यूजर (@drkaushal1296) ने नीट पीजी 2024 रिजल्ट को लेकर आरटीआई दाखिल की है। उन्होंने लिखा, "मैंने पहले कभी आरटीआई दाखिल नहीं की, पता नहीं यह काम करेगा या नहीं। देखते हैं वे क्या जवाब देते हैं। उम्मीद है कि सब ठीक रहेगा"
इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी नीट पीजी रिजल्ट 2024 को लेकर आरटीआई दाखिल करने की बात कही। एक यूजर (@faislaskar) ने लिखा, "मैं भी आरटीआई के बारे में सोच रहा हूं... बहुत हो गया.. हम एनबीई के लिए नहीं हैं.. एनबीई हमारे लिए होना चाहिए"
कुछ यूजर्स ने नीट पीजी 2024 की नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को नीट यूजी 2024 के ग्रेस मार्क्स से जोड़कर देखा है। उनका कहना है कि जैसे नीट यूजी में घोटाले का पर्दाफाश हुआ, वैसे ही नीट पीजी 2024 रिजल्ट भी निष्पक्ष होना चाहिए। अभ्यर्थी परिणाम के संबंध में rtionline.gov.in पर आरटीआई दायर कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार