Santosh Kumar | August 28, 2024 | 07:34 AM IST | 2 mins read
गेट 2025 के लिए बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर है। विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर है।
Estimate your M.Tech admission chances in top engineering colleges using your GATE 2026 score & marks with our accurate and easy-to-use College Predictor tool.
Try Now
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की आज यानी 28 अगस्त को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खोलेगा। योग्य उम्मीदवार पंजीकरण लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in के जरिए गेट 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकेंगे। गेट 2025 परीक्षा का आयोजन आईआईटी रुड़की द्वारा किया जाएगा।
गेट 2025 के लिए बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर है। विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर है। इससे पहले गेट रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू होनी थी, लेकिन फिर इसे 28 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया था।
वे उम्मीदवार जो किसी भी स्नातक डिग्री कोर्स के तीसरे या अंतिम वर्ष में हैं, या जिन्होंने इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य, कला या मानविकी में कोई मान्यता प्राप्त डिग्री कोर्स पूरा कर लिया है, वे गेट 2025 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में GATE 2025 के लिए आवेदन शुल्क विवरण देख सकते हैं-
वर्ग | बिना विलंब शुल्क | विलंब शुल्क के साथ |
|---|---|---|
महिला/एससी/एसटी/दिव्यांग अभ्यर्थी (प्रति टेस्ट पेपर) | 900 | 1400 |
विदेशी नागरिकों सहित अन्य सभी अभ्यर्थी (प्रति टेस्ट पेपर) | 1800 | 2300 |
Also readGATE 2025: गेट 2025 आधिकारिक ब्रोशर gate2025.iitr.ac.in पर जारी, पंजीकरण 28 अगस्त से होगा शुरू
गेट 2025 परीक्षा अगले साल 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
गेट 2025 का एडमिट कार्ड 2 जनवरी, 2025 को उपलब्ध कराया जाएगा। आईआईटी रुड़की ने आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा पैटर्न और गेट पाठ्यक्रम के साथ परिणाम तिथि 19 मार्च, 2025 की भी घोषणा की है।
गेट 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में आयोजित किया जाएगा। गेट 2025 केवल अंग्रेजी माध्यम में कुल 30 टेस्ट पेपर के लिए आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक उम्मीदवार को अधिकतम दो टेस्ट पेपर देने की अनुमति होगी।
गेट स्कोर परिणाम की घोषणा की तारीख से 3 साल की अवधि के लिए वैध रहेगा। परीक्षा की तैयारी के लिए गेट 2025 का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न पहले ही जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विषयवार पाठ्यक्रम देख सकते हैं।