NEET PG 2024 Result: नीट पीजी रिजल्ट एनबीईएमएस जल्द करेगा जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट
Santosh Kumar | August 21, 2024 | 04:11 PM IST | 2 mins read
एनबीईएमएस नीट पीजी परिणाम के साथ उम्मीदवारों के अंक और कट-ऑफ भी जारी करेगा। नीट पीजी मेरिट सूची 2024 उम्मीदवारों की रैंक के आधार पर तैयार की जाएगी।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) जल्द ही नीट पीजी 2024 का रिजल्ट जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड किसी भी समय नीट पीजी 2024 रिजल्ट जारी कर सकता है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, एनबीईएमएस नीट पीजी 2024 की प्रोविजनल आंसर की जारी नहीं करेगा।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
एनबीईएमएस नीट पीजी 2024 परिणाम सीधे जारी करेगा। सूचना बुलेटिन में कहा गया है, “उत्तर कुंजी या उत्तर पुस्तिकाओं को साझा करने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं करेगा।” उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in से रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
नीट पीजी 2024 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत होगी। एनबीईएमएस नीट पीजी परिणाम के साथ उम्मीदवारों के अंक और कट-ऑफ भी जारी करेगा। नीट पीजी मेरिट सूची 2024 उम्मीदवारों की रैंक के आधार पर तैयार की जाएगी।
नीट पीजी परिणाम का मूल्यांकन आईआईटी दिल्ली की सामान्यीकरण पद्धति के आधार पर तैयार किया जाएगा। नीट पीजी रिजल्ट 2024 के बाद अब एनबीईएमएस द्वारा उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जारी किए जाएंगे।
NEET PG 2024 Result: मार्किंग स्कीम
नीट पीजी 2024 परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। इसमें 200 बहुविकल्पीय प्रश्न थे, जिनका कुल स्कोर 800 था। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक होंगे, और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक होगा। बता दें कि नीट पीजी 2024 परीक्षा 11 अगस्त को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी।
नीट पीजी परीक्षा 2024 देश भर के 170 शहरों में बनाए गए 416 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। नीट पीजी 2024 परीक्षा के लिए 2 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए। नीट पीजी 2024 रिजल्ट में पास होने वाले उम्मीदवार एमडी, एमएस, पीजी मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए पात्र होंगे।
NEET PG 2024 Result Date: अपेक्षित कटऑफ अंक
नीट पीजी 2024 के लिए अपेक्षित कटऑफ अंक सामान्य और ईडबल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को पास होने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। सामान्य-पीडबल्यूबीडीउम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए 45 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता होगी।
वहीं, एससी/एसटी/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों (एससी/एसटी/ओबीसी के पीडबल्यूबीडी सहित) को नीट पीजी के लिए पात्र बनने के लिए कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाने होंगे। पिछले वर्ष, एमडी, एमएस, डीएनबी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट पीजी कट-ऑफ इस प्रकार थी-
- सामान्य, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 291 अंक
- सामान्य-विकलांग व्यक्ति श्रेणी के लिए 274 अंक
- एससी, एसटी, ओबीसी (इन श्रेणियों से संबंधित पीडब्ल्यूडी सहित) के लिए 257 अंक
सामान्य और ईडबल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को नीट पीजी परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक लाने होंगे। सामान्य-PwBD उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए 45 प्रतिशत अंक की जरूरत होगी।
Also read NEET PG 2024 Result Live: नीट पीजी परीक्षा के नतीजे जल्द होंगे जारी, चेक करने का डायरेक्ट लिंक जानें
NEET PG Result 2024: ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से नीट पीजी परिणाम 2024 जारी होने के बाद इसकी जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर, नीट पीजी विकल्प पर क्लिक करें।
- नीट पीजी 2024 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- नीट पीजी रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसे चेक करें और प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार