NEET PG 2024 Result: नीट पीजी रिजल्ट एनबीईएमएस ने nbe.edu.in पर किया जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Santosh Kumar | August 23, 2024 | 10:02 PM IST | 1 min read
नीट पीजी 2024 परीक्षा 11 अगस्त को देश भर के 170 शहरों में स्थापित 416 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बोर्ड की आधियारिक वेबसाइट nbe.edu.in के माध्यम से नीट पीजी रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। नीट पीजी 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff | Memory Based Ques.
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor | Counselling Companion
एनबीईएमएस ने नीट पीजी रिजल्ट के साथ उम्मीदवारों के अंक और कट-ऑफ की घोषणा की है। एनबीईएमएस ने रिजल्ट अधिसूचना में विभिन्न श्रेणियों के लिए नीट पीजी कट-ऑफ जारी किया है। नीट पीजी रिजल्ट का मूल्यांकन आईआईटी दिल्ली की नॉर्मलाइजेशन पद्धति के आधार पर किया गया है।
NEET PG 2024 Result: स्कोरकार्ड जल्द
नीट पीजी रिजल्ट 2024 के बाद अब एनबीईएमएस द्वारा उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जारी किए जाएंगे। बता दें कि नीट पीजी 2024 परीक्षा 11 अगस्त को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। नीट पीजी परीक्षा 2024 देश भर के 170 शहरों में बनाए गए 416 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
नीट पीजी 2024 परीक्षा के लिए 2 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए। नीट पीजी 2024 रिजल्ट में पास होने वाले उम्मीदवार एमडी, एमएस, पीजी मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए पात्र होंगे। नीट पीजी 2024 से जुड़ी अपडेट के लिए उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Also read NEET PG 2024: एम्स दिल्ली की पद्धति से तैयार हुआ नीट पीजी रिजल्ट; एनबीईएमएस ने जारी किया नोटिस
NEET PG Result 2024: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से नीट पीजी परिणाम 2024 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर, नीट पीजी विकल्प पर क्लिक करें।
- नीट पीजी 2024 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- नीट पीजी रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसे चेक करें और प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]Maharashtra News: यौन शोषण मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन के बीच बदलापुर में इंटरनेट सेवा और स्कूल बंद
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चियों के यौन शोषण के खिलाफ बदलापुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान गुस्साई भीड़ के पथराव में दो अधिकारियों सहित कम से कम 17 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल