Santosh Kumar | August 23, 2024 | 10:02 PM IST | 1 min read
नीट पीजी 2024 परीक्षा 11 अगस्त को देश भर के 170 शहरों में स्थापित 416 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बोर्ड की आधियारिक वेबसाइट nbe.edu.in के माध्यम से नीट पीजी रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। नीट पीजी 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Latest: INI CET College predictor
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
एनबीईएमएस ने नीट पीजी रिजल्ट के साथ उम्मीदवारों के अंक और कट-ऑफ की घोषणा की है। एनबीईएमएस ने रिजल्ट अधिसूचना में विभिन्न श्रेणियों के लिए नीट पीजी कट-ऑफ जारी किया है। नीट पीजी रिजल्ट का मूल्यांकन आईआईटी दिल्ली की नॉर्मलाइजेशन पद्धति के आधार पर किया गया है।
नीट पीजी रिजल्ट 2024 के बाद अब एनबीईएमएस द्वारा उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जारी किए जाएंगे। बता दें कि नीट पीजी 2024 परीक्षा 11 अगस्त को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। नीट पीजी परीक्षा 2024 देश भर के 170 शहरों में बनाए गए 416 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
नीट पीजी 2024 परीक्षा के लिए 2 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए। नीट पीजी 2024 रिजल्ट में पास होने वाले उम्मीदवार एमडी, एमएस, पीजी मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए पात्र होंगे। नीट पीजी 2024 से जुड़ी अपडेट के लिए उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Also readNEET PG 2024: एम्स दिल्ली की पद्धति से तैयार हुआ नीट पीजी रिजल्ट; एनबीईएमएस ने जारी किया नोटिस
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से नीट पीजी परिणाम 2024 की जांच कर सकते हैं-