NEET PG 2024 Pre-Final Edit Window: नीट पीजी आवेदन प्री-फाइनल एडिट विंडो का आज आखिरी दिन, ऐसे करें सुधार
Saurabh Pandey | June 3, 2024 | 09:37 AM IST | 2 mins read
नीट पीजी काउंसलिंग सेशन 5 अगस्त से शुरू होंगे और 15 अक्टूबर, 2024 तक समाप्त होंगे, जबकि शैक्षणिक सत्र 16 सितंबर, 2024 से शुरू होगा।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ मेडिकल एग्जामिनेशन (एनबीईएमएस) की तरफ से उन उम्मीदवारों के लिए प्री-फाइनल एडिट विंडो खोली गई है, जिन्होंने नीट पीजी आवेदन पत्र भरते समय गलत फोटोग्राफ, अंगूठे के निशान और हस्ताक्षर अपलोड किए हैं। ऐसे उम्मीदवार आज यानी 3 जून (रात 11:55 बजे तक) तक आधिकारिक वेबसाइट - natboard.edu.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र में वांछित सुधार कर सकेंगे।
एनबीईएमएस की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, प्री-फाइनल सुधार विंडो के दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान को संपादित कर सकते हैं। फाइनल एडिट विंडो 7 जून को खुलेगी और 10 जून, 2024 को बंद होगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि 10 जून को फाइनल विंडो बंद होने के बाद किसी भी सुधार के लिए कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।
NEET PG 2024: परीक्षा तिथि
NEET PG 2024 परीक्षा 23 जून को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। NEET PG 2024 एडमिट कार्ड 18 जून को जारी किया जाएगा। नीट पीजी परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (सीबीटी) में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। नीट पीजी परीक्षा अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाएगी। नीट पीजी रिजल्ट 2024 15 जुलाई तक घोषित होने की उम्मीद है।
नीट पीजी भारत भर के मेडिकल संस्थानों में एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन), एमएस (मास्टर ऑफ सर्जरी) और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। नीट पीजी पीजी पाठ्यक्रमों के लिए एकल प्रवेश परीक्षा विंडो के रूप में कार्य करता है।
Also read JEE Advanced 2024 Answer Key Challenge: जेईई एडवांस्ड आंसर की चैलेंज का आज आखिरी दिन, जल्दी करें
NEET PG 2024: प्री-फाइनल एडिट प्रक्रिया
- सबसे पहले एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर नीट पीजी 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- आपका NEET PG 2024 आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब इसमें आवश्यकतानुसार विवरण संशोधित करें।
- इसके बाद सेव और सबमिट करें' पर क्लिक करें।
- आपका संशोधित नीट पीजी 2024 आवेदन पत्र स्क्रीन पर होगा।
- अब इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच