NEET PG 2024 SC Hearing: नीट पीजी से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई; लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | October 24, 2024 | 10:44 AM IST | 2 mins read
एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जल्द अपलोड किया जाएगा।
नई दिल्ली: नीट पीजी 2024 परीक्षा और परिणाम में पारदर्शिता की मांग को लेकर राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल यानी 25 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। वहीं, नीट पीजी 2024 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को करीब पिछले 1 महीने से एमसीसी नीट पीजी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल का इंतजार है।
इस साल, पेपर लीक के आरोपों के चलते और अन्य कारणों से नीट पीजी परीक्षा तिथि 2024 को कई बार संशोधित किया गया। नीट पीजी 2024 काउंसलिंग का आयोजन एमडी, एमएस, पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा, डीएनबी और संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। NEET PG 2024 परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की गई थी।
नीट पीजी 2024 लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, केंद्र और एनबीईएमएस का प्रतिनिधित्व करने वाले सरकारी वकील की अनुपस्थिति के कारण सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी 2024 पर 27 सितंबर की सुनवाई को 4 अक्टूबर के लिए पुनर्निर्धारित किया था। हालांकि, बाद में उच्चतम न्यायालय ने नीट पीजी से जुड़ी याचिका पर 25 अक्टूबर को सुनवाई करने की बात कही।
Also read NEET PG Counselling 2024 Live: नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल का इंतजार, जानें कब तक होगा जारी
NEET PG 2024 परीक्षा के लिए इस साल 2,28,540 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। छात्रों द्वारा नीट पीजी 2024 आंसर की अपलोड करने की मांग के बावजूद एनबीई ने 23 अगस्त को नीट पीजी रिजल्ट 2024 घोषित करते हुए कहा कि प्रवेश नीति के अनुसार परीक्षा सामग्री सार्वजनिक नहीं की जाएगी।
NEET PG 2024 Latest News: नीट पीजी सुनवाई
परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी अधिसूचना में अभ्यर्थियों को नीट पीजी 2024 परीक्षा दो पालियों में आयोजित करने की जानकारी दी गई। नीट पीजी मामले पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने अंतिम समय में परीक्षा पैटर्न में किए गए बदलाव पर ध्यान दिया और इसे ‘बहुत असामान्य’ बताया।
बता दें, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सामान्यीकरण पद्धति को अपनाने का निर्णय परीक्षा से एक दिन पहले घोषित किया गया था। इसके अलावा, NEET PG को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को परीक्षा से दो दिन पहले 9 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल