NEET MDS Exam 2024: नीट एमडीएस एग्जाम कल, ड्रेस कोड और परीक्षा समय जानें
Abhay Pratap Singh | March 17, 2024 | 04:23 PM IST | 2 mins read
नीट एमडीएस 2024 का आयोजन एक पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक देश भर के 56 परीक्षा शहरों में किया जाएगा।
Know your chances of securing admission to top MDS colleges with the NEET MDS College Predictor. Get personalized college predictions based on rank, category, and past counselling trends.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा कल यानी 18 मार्च को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी 2024 (नीट एमडीएस 2024) का आयोजन किया जाएगा। नीट एमडीएस 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को हाल टिकट से साथ एक पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।
नीट एमडीएस परीक्षा 2024 का आयोजन सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में किया जाएगा। नीट मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब 28,000 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। नीट एमडीएस परीक्षा देश भर के 56 परीक्षा शहरों में आयोजित की जाएगी।
एनईईटी एमडीएस एग्जाम 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर एडमिट कार्ड हाल ही में जारी किया गया है। अभ्यर्थी लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके नीट एमडीएस एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। नीट एमडीएस 2024 रिजल्ट 18 अप्रैल तक जारी किया जा सकता है।
Also read NEET MDS 2024 Admit Card: नीट एमडीएस एडमिट कार्ड nbe.edu.in पर जारी, उम्मीदवार ऐसे करें डाउनलोड
NEET MDS 2024: एग्जाम ड्रेस कोड
नीट एमडीएस 2024 एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए ड्रेस कोड समेत अन्य जानकारी अच्छे से पढ़ लें:
- छात्रों को सुबह 7 बजे से परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
- नीट एमडीएस एग्जाम सेंटर का गेट सुबह 8:30 बजे बंद कर दिया जाएगा।
- अभ्यर्थियों को अंगूठी, चेन, हार, झुमके आदि आभूषण पहनकर परीक्षा में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
- परीक्षा हाल में स्टेशनरी, पाठ्यपुस्तकें, कागजात और अन्य सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
- उम्मीदवार एग्जाम सेंटर में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ियां, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, टेबल आदि नहीं ले जा सकेंगे।
NEET Masters of Dental Surgery 2024 Exam: परीक्षा पैटर्न
नीट एमडीएस परीक्षा ऑनलाइन मोड में अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 240 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर के लिए चौथाई (1/4) अंक काटा जाएगा। वहीं, नीट एमडीएस परीक्षा कुल 960 अंकों के लिए तीन घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम