Saurabh Pandey | February 17, 2025 | 10:33 PM IST | 2 mins read
नीट एमडीएस 2025 परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों को 4 मार्च से 17 मार्च, 2025 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार का मौका दिया जाएगा, जबकि इमेज में गड़बड़ियों को सुधारने के लिए फाइनल एडिट विंडो 27 मार्च से 31 मार्च, 2025 तक खुली रहेगी।
Find out your chances of college admission in NEET MDS All India, Central, and Deemed University counselling based on your category, seat type, and exam score.
Try Now
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) कल यानी 18 फरवरी को नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी यानी नीट एमडीएस 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नीट एमडीएस 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
एनबीईएमएस की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक नीट एमडीएस के लिए उम्मीदवार 10 मार्च 2025 तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। एनबीई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट, natboard.edu.in और nbe.edu.in पर नीट एमडीएस 2025 सूचना बुलेटिन भी जारी किया है।
नीट एमडीएस 2025 परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों को 4 मार्च से 17 मार्च, 2025 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार का मौका दिया जाएगा, जबकि इमेज में गड़बड़ियों को सुधारने के लिए फाइनल एडिट विंडो 27 मार्च से 31 मार्च, 2025 तक खुली रहेगी।
नीट एमडीएस परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर-आधारित प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया जाएगा। डेंटल सर्जरी के परास्नातक के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा विभिन्न डेंटल या एमडीएस कार्यक्रमों में प्रवेश चाहने वाले छात्रों के लिए एक पात्रता-सह-रैंकिंग प्रवेश परीक्षा है।
एनबीईएमएस द्वारा नीट एमडीएस 2025 परीक्षा 19 अप्रैल को देश भर के कई केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह घोषणा परीक्षा कार्यक्रम पर स्पष्टता के लिए उम्मीदवारों के महीनों के अनुरोधों के बाद हुई है।
Also read FMGE December 2024: एफएमजीई दिसंबर स्कोरकार्ड आज natboard.edu.inपर हो सकता है जारी
एनबीईएमएस 15 अप्रैल, 2025 को नीट एमडीएस के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड करना होगा। नीट एमडीएस रिजल्ट 19 मई 2025 तक जारी किया जाएगा।