Santosh Kumar | March 11, 2024 | 08:28 AM IST | 2 mins read
नीट एमडीएस 2024 आवेदन प्रक्रिया 2024 आज रात 11.55 बजे तक पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। परीक्षा पूर्व सूचित कार्यक्रम के अनुसार 18 मार्च को निर्धारित है।
Know your chances of securing admission to top MDS colleges with the NEET MDS College Predictor. Get personalized college predictions based on rank, category, and past counselling trends.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) आज यानी 11 मार्च को नीट एमडीएस 2024 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक नीट एमडीएस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, ये उनके लिए आखिरी मौका है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in के जरिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
एनबीईएमएस ने पात्र उम्मीदवारों को विस्तारित इंटर्नशिप कट-ऑफ तिथि के अनुसार फिर से आवेदन करने का अवसर दिया है। इस बीच नीट एमडीएस परीक्षा की तारीख टालने को लेकर अभ्यर्थियों ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हालांकि, एनबीईएमएस ने परीक्षा रद्द नहीं की है।
बोर्ड ने छात्रों से कई अभ्यावेदन प्राप्त करने के बाद गुरुवार को इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, नीट एमडीएस आवेदन पत्र आज रात 11.55 बजे तक साइट पर उपलब्ध रहेगा। परीक्षा पूर्व-सूचित कार्यक्रम के अनुसार 18 मार्च को निर्धारित है।
बोर्ड ने उम्मीदवारों को सूचित किया कि पंजीकरण विंडो बंद होने के बाद कोई सुधार सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। सभी पात्र उम्मीदवारों के लिए NEET MDS Admit Card 2024 15 मार्च को जारी किया जाएगा।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके NEET MDS 2024 आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं-
आधिकारिक एनबीईएमएस वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
Homepage पर 'नीट एमडीएस 2024' अनुभाग पर जाएँ।
दिए गए 'एप्लिकेशन लिंक' पर क्लिक करें।
पहले से पंजीकृत आईडी लॉगिन करें, नए उम्मीदवार खुद को पोर्टल पर रजिस्टर करें।
फिर अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड और दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके Login करें।
सफल लॉगिन के बाद आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन फॉर्म सबमिट करें और इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
नीट एमडीएस 2024 परीक्षा देश भर के 259 डेंटल कॉलेजों में लगभग 6,228 मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) सीटों पर प्रवेश के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। परीक्षा कुल 960 अंकों की 3 घंटे की अवधि की है। इसमें कुल 240 बहुविकल्पीय आधारित प्रश्न होंगे।