NEET MDS 2024: नीट एमडीएस आवेदन पत्र सुधार प्रक्रिया की अंतिम तिथि कल, अभ्यर्थी इस लिंक से करें बदलाव
Santosh Kumar | February 24, 2024 | 01:46 PM IST | 2 mins read
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार नाम, राष्ट्रीयता, ईमेल, मोबाइल नंबर और परीक्षा शहर को छोड़कर किसी भी जानकारी/दस्तावेज़ में सुधार कर सकते हैं।
Know your chances of securing admission to top MDS colleges with the NEET MDS College Predictor. Get personalized college predictions based on rank, category, and past counselling trends.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) कल यानी 25 फरवरी को नीट एमडीएस 2024 के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद करने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने नीट एमडीएस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in के माध्यम से आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार नाम, राष्ट्रीयता, ईमेल, मोबाइल नंबर और परीक्षा शहर को छोड़कर किसी भी जानकारी/दस्तावेज़ में सुधार कर सकते हैं। इसके अलावा, नीट एमडीएस आवेदन पत्र में अपलोड की गई गलत तस्वीर को सही करने के लिए अंतिम विंडो 5 से 7 मार्च 2024 तक खुलेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपना फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान सही कर सकते हैं। आपको बता दें कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी से शुरू हो गई थी।
प्रवेश परीक्षा 18 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। NEET MDS 2024 एडमिट कार्ड 13 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं नीट एमडीएस परीक्षा का रिजल्ट 18 अप्रैल 2024 को जारी किया जाएगा।
NEET MDS 2024: आवेदन पत्र में कैसे करें सुधार?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके NEET MDS 2024 आवेदन पत्र में आसानी से सुधार कर सकते हैं-
- आधिकारिक एनबीईएमएस वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
- Homepage पर 'नीट एमडीएस 2024' अनुभाग पर जाएँ।
- दिए गए 'एप्लिकेशन लिंक' पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, पहले से पंजीकृत उम्मीदवार Already Registered? To Login के सामने लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड और दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके लॉग इन करें।
- सफल लॉगिन पर, अपनी जानकारी की समीक्षा करें और उसमें कोई भी आवश्यक परिवर्तन करें। सटीकता सुनिश्चित करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।
- आपके रिकॉर्ड के लिए NEET MDS 2024 आवेदन पत्र की प्रति को डाउनलोड कर लें
NEET MDS Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
NEET MDS 2024 परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (सीबीटी) में होगी। इस परीक्षा में 240 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न में केवल अंग्रेजी भाषा में 4 विकल्प होंगे। परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए होगी। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिये जायेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल