NEET Aspirant Suicide: कोटा में नीट अभ्यर्थी ने हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी, इस साल आत्महत्या का 11वां मामला
Press Trust of India | April 22, 2025 | 04:39 PM IST | 2 mins read
पुलिस के मुताबिक कमरे से एक 'सुसाइड नोट' मिला है। कोटा में इस साल छात्र आत्महत्या का यह 11वां मामला है। पिछले साल यह संख्या 17 थी।
नई दिल्ली: कोटा में पढ़ाई कर रहे बिहार के 18 वर्षीय नीट अभ्यर्थी ने मंगलवार सुबह अपने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, कमरे से बरामद कथित सुसाइड नोट में छात्र ने लिखा है कि उसके इस कदम के पीछे न तो उसका परिवार और न ही नीट-यूजी (मेडिकल प्रवेश परीक्षा) की तैयारी वजह है।
कुन्हाड़ी थाने के अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने कहा कि बिहार के छपरा का यह छात्र करीब एक साल से यहां एक कोचिंग संस्थान में नीट-यूजी की तैयारी कर रहा था और लैंडमार्क सिटी इलाके में एक छात्रावास में रह रहा था।
NEET Aspirant Suicide: बहन को व्हाट्सएप संदेश भेजा
अधिकारी भारद्वाज ने कहा कि यह आत्महत्या का कदम उठाने से पहले छात्र ने अपनी बहन को व्हाट्सएप संदेश भेजा जिसके बाद उसने (छात्र की बहन ने) छात्रावास के ‘केयरटेकर’ को कॉल की और अपने भाई के कमरे को देखने को कहा।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक जब ‘केयरटेकर’ ने किशोर के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची और उसने दरवाजा तोड़ा।
भारद्वाज ने बताया कि छात्र कमरे में फंदे से लटका मिला। उन्होंने बताया कि हॉस्टल के कमरे में पंखे में 'एंटी-सुसाइड' डिवाइस लगी हुई थी, लेकिन छात्र ने फांसी लगाने के लिए रस्सी को डिवाइस के ऊपर लगे लोहे के हुक से बांध दिया।
Also read NEET UG Admit Card 2025:नीट यूजी एडमिट कार्ड लिंक neet.nta.nic.in पर 1 मई को होगा उपलब्ध
Kota Suicide News: इस साल छात्र आत्महत्या का 11वां मामला
पुलिस के मुताबिक कमरे से एक 'सुसाइड नोट' मिला है। इसमें छात्र ने लिखा है कि उसके इस फैसले के लिए न तो उसका परिवार जिम्मेदार है और न ही नीट की तैयारी। छात्र ने नोट में अपनी आत्महत्या का कारण नहीं बताया है।
उन्होंने बताया कि छात्र ने यह भी अनुरोध किया है कि उसका नाम, परिवार का विवरण या फोटो मीडिया के साथ साझा न किया जाए। उन्होंने बताया कि छात्र के इस कदम के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। बता दें कि देश के कोचिंग हब कोटा में इस साल छात्र आत्महत्या का यह 11वां मामला है। पिछले साल यह संख्या 17 थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार