NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
Santosh Kumar | June 20, 2026 | 10:26 AM IST | 3 mins read
नीट परीक्षा का सुचारु और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित दो लाख से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है।
Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) नीट-यूजी पुनर्परीक्षा का सुचारु, सुरक्षित और पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करने की तैयारियों के तहत आज देशभर में 'मॉक ड्रिल' आयोजित करेगी। एनटीए ने एक बयान में कहा कि वह 21 जून को होने वाली नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। उसने बताया कि गोपनीय परीक्षा सामग्री के सुरक्षित परिवहन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन, पुलिस बलों और 'एस्कॉर्ट' टीम को सौंपी गई है। बयान के मुताबिक, पुनर्परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक 'कागज-कलम' माध्यम से आयोजित की जाएगी।
Re-NEET 2026: Last 5 Year's PYQ's with Solutions
Re-NEET 2026: NEET Previous 17 Years QP (2009–2025) | Most Scoring Concepts
Re-NEET 2026: Crash Course for Re-NEET 2026 | 100% FREE | Mock Test
नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 22.79 लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। एनटीए ने कहा कि प्रतिपूरक समय के पात्र दिव्यांग अभ्यर्थी शाम 6.20 बजे तक परीक्षा दे सकेंगे।
NEET Retest 2026: नीट के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पुनर्परीक्षा के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित किया गया है। शहर स्तर पर व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए 674 शहर समन्वयक नियुक्त किए गए हैं, जबकि सेंटर पर स्वतंत्र निगरानी के लिए 6,669 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अधीक्षक और निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है। परीक्षा का सुचारु और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित दो लाख से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है।
नीट परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर से अनिवार्य जांच की जाएगी तथा प्रत्येक केंद्र पर उपकरण तैनात किए गए हैं। एजेंसी ने कहा कि भ्रामक सूचनाओं को रोकने के लिए सोशल मीडिया मंचों की निगरानी की जा रही है।
Re-NEET 2026 Exam: बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में कुछ ढील
एनटीए ने कहा, "एनटीए ने गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (14सी) और सीबीआई सहित संबंधित एजेंसियों के पास शिकायतें दर्ज कराई हैं। मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।"
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि तकनीकी खराबी, खराब फिंगरप्रिंट, यूआईडीएआई कनेक्टिविटी समस्या या शारीरिक अक्षमता के कारण बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं होने पर भी अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश से नहीं रोका जाएगा।
एजेंसी ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थियों को एक लिखित घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर करने होंगे, जिसका प्रारूप केंद्र अधीक्षक या पर्यवेक्षक के पास उपलब्ध रहेगा, जिसके बाद उन्हें बिना किसी व्यवधान के परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी।
NEET UG Retest 2026: एनटीए नीट यूजी रिपोर्टिंग टाइम
एजेंसी ने कहा कि वैध दस्तावेजों के आधार पर पहचान का मैन्युअल सत्यापन किया जाएगा। गर्मी के मौसम को देखते हुए, सभी केंद्रों पर बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के लिए पावर बैकअप, पंखे और पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
एजेंसी ने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त बायोमेट्रिक मशीनें और प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती की गई है। एनटीए ने अभ्यर्थियों को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया है।
एजेंसी ने कहा, "प्रवेश द्वार ठीक 1:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे और इसके बाद किसी भी परिस्थिति में किसी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।" एनटीए ने नीट यूजी ड्रेस कोड पहले ही पोर्टल पर जारी कर दिया है।
NEET UG Admit Card 2026: नीट एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज
अभ्यर्थियों से यह भी कहा गया है कि वे अपने प्रवेश पत्र से परीक्षा केंद्र का सटीक पता सत्यापित कर लें, क्योंकि कुछ केंद्रों के लिए गूगल मैप जैसे ऐप गलत स्थान दिखा सकते हैं और उन पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना चाहिए।
अभ्यर्थियों को नीट एडमिट कार्ड की मुद्रित प्रति, मूल फोटो पहचान पत्र और उपस्थिति पत्रक पर चिपकाने के लिए पासपोर्ट आकार के दो फोटो साथ लाने होंगे। उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।
NEET 2026 Exam: परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुएं
एनटीए उम्मीदवारों से कहा है कि वे केवल अनुमत वस्तुएं ही साथ लाएं। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ उपकरण, कैलकुलेटर, बटुआ, आभूषण, धातु की वस्तुएं और खाद्य साम्रागी परीक्षा कक्ष के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
एनटीए ने कहा है कि उम्मीदवारों को नीट की वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए और गुमराह करने वाले संदेशों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। किसी भी संदिग्ध संदेश की सूचना साइबर क्राइम अधिकारियों को दें।
अगली खबर
]NEET 2026: सुप्रीम कोर्ट जुलाई में नीट-यूजी याचिका पर करेगा सुनवाई, न्यायमूर्ति नरसिम्हा की पीठ के समक्ष मामला
नीट-यूजी 2026 की परीक्षा दोबारा कराने के फ़ैसले को रद्द करने संबंधी याचिका पर प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति वी मोहना की पीठ के समक्ष बुधवार को सुनवाई हुई।
Press Trust of India | 3 mins readविशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें