Trusted Source Image

NEET 2024 Controversy: नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर कल जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी आम आदमी पार्टी

Press Trust of India | June 17, 2024 | 06:06 PM IST | 1 min read

सांसद संदीप पाठक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 19 जून को आम आदमी पार्टी देशभर के सभी राज्यों में मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।

Back

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
नीट 2024 के नतीजे 4 जून को घोषित किए गए। (इमेज:X/@Indian__doctor)
नीट 2024 के नतीजे 4 जून को घोषित किए गए। (इमेज:X/@Indian__doctor)

नई दिल्ली: नीट परीक्षा 2024 को लेकर विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्ष लगातार सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपना रहा है। अब आम आदमी पार्टी (आप) नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर मंगलवार (18 जून) को जंतर-मंतर पर केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने आज (17 जून) यह जानकारी दी। पाठक ने कहा कि आप 19 जून को पूरे देश में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा, "नीट परीक्षा में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। लाखों बच्चों की मेहनत और सपनों पर मोदी सरकार द्वारा किए गए इस तरह के घोटाले को देश बर्दाश्त नहीं करेगा।" आम आदमी पार्टी इस घोटाले के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी। जानकारी के मुताबिक कल 18 जून को सुबह 10 बजे आम आदमी पार्टी के सभी सांसद, विधायक और पार्षद जंतर-मंतर पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

Also readNEET PG Admit Card 2024: नीट पीजी एडमिट कार्ड कल होगा जारी, nbe.edu.in से कर सकेंगे डाउनलोड

पाठक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 19 जून को आम आदमी पार्टी देशभर के सभी राज्यों में मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। बता दें कि नीट यूजी परीक्षा, जो भारत में स्नातक स्तर के मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश द्वार है, 5 मई को भारत भर के 571 शहरों में 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

नीट 2024 के नतीजे 4 जून को घोषित किए गए थे। नतीजे घोषित होने के बाद अभिभावकों और शिक्षकों ने 1,563 छात्रों को दिए गए ग्रेस मार्क्स पर सवाल उठाना शुरू कर दिया था। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जहां एनटीए ने उम्मीदवारों की सलाह मानते हुए 1,563 छात्रों को दिए गए ग्रेस मार्क्स रद्द कर दिए। ऐसे उम्मीदवारों के लिए 23 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications