NCET 2024 Exam Postponed: एनटीए ने तकनीकी कारणों से रद्द की एनसीईटी परीक्षा, जारी की अधिसूचना
Santosh Kumar | June 12, 2024 | 10:15 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, "तकनीकी कारणों से कुछ केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा सभी परीक्षा केंद्रों पर शुरू नहीं हो सकी। नतीजतन, परीक्षा स्थगित कर दी गई है।"
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने तकनीकी कारणों से नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) 2024 परीक्षा रद्द करने की घोषणा की है। एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट ncet.samarth.ac.in पर अधिसूचना जारी कर परीक्षा के पंजीकृत उम्मीदवारों के साथ यह जानकारी साझा की है। एनसीईटी 2024 परीक्षा आज यानी 12 जून को निर्धारित थी, कुछ केंद्रों पर परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी जिसके कारण इसे रद्द कर दिया गया।
एनटीए ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, "तकनीकी कारणों से कुछ केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा सभी परीक्षा केंद्रों पर शुरू नहीं हो सकी। नतीजतन, परीक्षा स्थगित कर दी गई है। एनसीईटी 2024 की नई तारीख जल्द ही आधिकारिक एनसीईटी पोर्टल के माध्यम से घोषित की जाएगी।"
एनसीईटी 2024 के लिए कुल 40,233 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। बायोमेट्रिक पंजीकरण डेटा के अनुसार, देश भर के लगभग 160 शहरों में स्थित 292 केंद्रों पर लगभग 29,000 उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। एनटीए ने जारी एक अधिसूचना में कहा कि दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को हुई असुविधा के लिए खेद है।
बता दें कि एनसीईटी परीक्षा कुल 66 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें 38 भाषाएं, 26 डोमेन विषय, एक सामान्य परीक्षा और एक शिक्षण योग्यता परीक्षा शामिल है। प्रत्येक उम्मीदवार को दो भाषाएं, तीन डोमेन विषय, एक सामान्य परीक्षा और एक शिक्षण योग्यता परीक्षा सहित कुल सात विषय देने होंगे।
NCET 2024 परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए भाग लेने वाले केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों के साथ-साथ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) सहित अन्य संस्थानों में चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
यदि किसी अभ्यर्थी को एनसीईटी 2024 के संबंध में अधिक जानकारी चाहिए तो वह 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या ncet@nta.ac.in पर ईमेल लिख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार