NEET MDS 2025: नीट एमडीएस क्वालीफाइंग परसेंटाइल में कमी के बाद संशोधित कटऑफ स्कोर जारी
Saurabh Pandey | August 15, 2025 | 05:41 PM IST | 1 min read
यह निर्णय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक पत्र के बाद लिया गया, जिसमें कहा गया था कि प्रत्येक श्रेणी (सामान्य, एससी/एसटी/ओबीसी, और यूआर-पीडब्ल्यूडी) के लिए न्यूनतम योग्यता प्रतिशत 19.863 प्रतिशत कम कर दिए गए हैं।
Know your chances of securing admission to top MDS colleges with the NEET MDS College Predictor. Get personalized college predictions based on rank, category, and past counselling trends.
Try Nowनई दिल्ली : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) द्वारा न्यूनतम पर्सेंटाइल आवश्यकता में कमी के आदेश के बाद, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने NEET-MDS 2025 के लिए क्वालीफाइंग अंकों में संशोधन किया है। डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के एमडीएस विनियम, 2017 और इसके 2018 संशोधन के अनुसार, सभी श्रेणियों के लिए क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल 19.863 अंक कम कर दिए गए हैं।
एनबीईएमएस ने 15 मई, 2025 को नीट एमडीएस परिणाम घोषित किया गया है। बोर्ड ने कहा कि परिणामों के साथ प्रकाशित नीट एमडीएस रैंक सूची में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
एनबीईएमएस ने स्पष्ट किया कि यह संशोधन 15 मई, 2025 को पहले से प्रकाशित रैंक को प्रभावित नहीं करेगा। उम्मीदवारी तब तक अंतरिम रहेगी जब तक कि NEET-MDS 2025 सूचना बुलेटिन में दी गई सभी पात्रता शर्तें पूरी नहीं हो जातीं, जिसमें आवश्यकतानुसार फेस आईडी/बायोमेट्रिक सत्यापन भी शामिल है।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे काउंसलिंग शेड्यूल की अपडेट के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट www.mcc.nic.in नियमित रूप से देखते रहें।
किसी भी प्रश्न के लिए, कृपया एनबीईएमएस से 011-45593000 पर संपर्क करें या एनबीईएमएस को इसके संचार वेब पोर्टल https://exam.natboard.edu.in/communication.php? पर लिखें।
NEET MDS 2025: क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल
|
श्रेणी
|
न्यूनतम अर्हता मानदंड
|
मूल कट-ऑफ स्कोर (960 में से)
|
संशोधित अर्हता मानदंड (MoHFW पत्र अनुसार)
|
संशोधित कट-ऑफ स्कोर (960 में से)
|
|---|---|---|---|---|
|
सामान्य वर्ग (UR/EWS)
|
50वां पर्सेंटाइल
|
261
|
30.137वां पर्सेंटाइल
|
197
|
|
सामान्य वर्ग – PwBD
|
45वां पर्सेंटाइल
|
244
|
25.137वां पर्सेंटाइल
|
182
|
|
अनुसूचित जाति / जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग (एससी/एसटी/ओबीसी)
|
40वां पर्सेंटाइल
|
227
|
20.137वां पर्सेंटाइल
|
168
|
|
एससी/एसटी/ओबीसी के PwBD उम्मीदवार
|
40वां पर्सेंटाइल
|
227
|
20.137वां पर्सेंटाइल
|
168
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा