Saurabh Pandey | July 20, 2026 | 12:44 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी 2026 आवेदन फॉर्म भरते समय आप अपनी कैटेगरी में बदलाव कर सकते हैं। आवेदन फाइनल रूप से सबमिट होने के बाद, कैंडिडेट्स कैटेगरी में कोई बदलाव नहीं कर सकते हैं।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Now
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज़ (NBEMS) द्वारा नीट पीजी 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई रात 11:55 बजे तक निर्धारित की गई है। जो उम्मीदवार NEET PG 2026 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें आखिरी तारीख से पहले अपना आवेदन फॉर्म भरकर जमा करना होगा। नीट पीजी आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor | Counselling Companion
एनबीईएमएस 21 जुलाई को आवेदन विंडो बंद होने के बाद 25 जुलाई से नीट एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए विंडो खोलेगा। पंजीकृत उम्मीदवार नीट पीजी आवेदन फॉर्म में 28 जुलाई तक जरूरी बदलाव कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में पूरी तरह से बदलाव करने की अनुमति नहीं है। नाम, आधार, ईमेल, मोबाइल नंबर, राष्ट्रीयता, पत्राचार का पता और टेस्ट स्टेट की प्राथमिकता जैसी जानकारी में बदलाव नहीं किया जा सकता है।
नीट पीजी 2026 आवेदन फॉर्म भरते समय आप अपनी कैटेगरी में बदलाव कर सकते हैं। आवेदन फाइनल रूप से सबमिट होने के बाद, कैंडिडेट्स कैटेगरी में कोई बदलाव नहीं कर सकते हैं।
उम्मीदवार की श्रेणी | परीक्षा शुल्क |
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस | 3500 रुपये |
एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी | 2500 रुपये |
जिन उम्मीदवारों ने भारत से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है, उनके पास मान्यता प्राप्त एमबीबीएस डिग्री या अंतरिम एमबीबीएस पास प्रमाणपत्र होना चाहिए, एक वर्ष की इंटर्नशिप पूरी कर ली हो या 30 सितंबर 2026 को या उससे पहले इंटर्नशिप पूरी करने की संभावना हो।
जिन मेडिकल कॉलेजों से उम्मीदवारों ने एमबीबीएस डिग्री कोर्स पास किया है और वर्ष 2026 के लिए अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप पूरी की है, उनकी मान्यता के लिए कट ऑफ तिथियां एनएमसी द्वारा निर्धारित की जाएंगी। एनएमसी द्वारा निर्धारित कट-ऑफ तिथि के बाद मान्यता प्राप्त कॉलेजों पर विचार नहीं किया जाएगा।
नीट पीजी 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 27 अगस्त को जारी किया जाएगा, जबकि परीक्षा सिटी स्लिप 11 अगस्त को जारी की जाएगी।
NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को पूरे भारत में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर-बेस्ड मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी।
नीट पीजी परीक्षा में 180 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे और हर प्रश्न के लिए केवल अंग्रेजी भाषा में 4 विकल्प दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को हर प्रश्न में दिए गए 4 विकल्पों में से सही उत्तर चुनना होगा। परीक्षा के लिए 3 घंटे 30 मिनट मिनट का समय दिया गया है। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत जवाब के लिए 1 अंक काटा जाएगा।