FMGE Final Correction Window 2026: एफएमजीई फाइनल एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन, एडिटेबल फील्ड्स जानें
Saurabh Pandey | December 29, 2025 | 04:00 PM IST | 1 min read
एफएमजीई परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरते समय गलत जानकारी वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र नहीं दिया जाएगा। एफएमजीई हॉल टिकट 2025 केवल उन्हीं उम्मीदवारों को जारी किया जाएगा जिनके आवेदन पत्र में सही जानकारी दी गई है।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (एनबीईएमएस) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में फाइनल करेक्शन करने के लिए विंडो ओपन कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से 31 दिसंबर तक आवेद पत्र में सुधार कर सकते हैं।
FMGE 2025: Sample Papers | Preparation Tips | Syllabus
उम्मीदवारों के पास अपलोड की गई छवियों में त्रुटि सुधारने का यह अंतिम अवसर है। आवेदन पत्र में परिवर्तन करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
एफएमजीई एडिट विंडो में केवल पंजीकृत उम्मीदवार ही अपनी फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान ऑनलाइन संपादित कर सकेंगे। आवेदन पत्र में किसी अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को बदलाव की अनुमति नहीं होगी। गलत जानकारी अपलोड करने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।
NBEMS FMGE 2026: नॉन एडिटेबल फील्ड्स
- उम्मीदवार का नाम
- राष्ट्रीयता
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- परीक्षा शहर
- शैक्षणिक विवरण और दस्तावेज
FMGE 2026: फाइनल एडिट विंडो प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- परीक्षा टैब में, स्क्रीनिंग टेस्ट के अंतर्गत, एफएमजीई परीक्षा पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन विंडो लिंक पर क्लिक करें और अपना विवरण दर्ज करें।
- उम्मीदवार डैशबोर्ड में, आवेदन पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
- अब दी गई फील्ड में आवश्यक बदलाव करें।
- आवेदन पत्र की समीक्षा करें और फॉर्म जमा करें।
- संशोधित एफएमजीई दिसंबर 2025 आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
NBEMS FMGE 2026 Exam: परीक्षा तिथि
एनबीईएमएस 17 जनवरी, 2026 को एफएमजीई दिसंबर 2025 परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध