FMGE December 2024 Admit Card: एफएमजीई दिसबंर एडमिट कार्ड natboard.edu.in पर जारी; परीक्षा 12 जनवरी को
Abhay Pratap Singh | January 9, 2025 | 01:33 PM IST | 1 min read
एनबीई एफएमजीई एडमिट कार्ड दिसंबर 2024 डाउनलोड करने के उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने दिसंबर सत्र की परीक्षा के लिए एफएमजीई 2024 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम(FMGE) के लिए पंजीकरण करने वाले कैंडिडेट natboard.edu.in के माध्यम से एनबीईएमएस एफएमजीई दिसंबर 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
FMGE 2026: Sample Papers | Preparation Tips | Syllabus
एनबीईएमएस एफएमजीई 2024 परीक्षा तिथि के अनुसार, NBEMS FMGE दिसंबर 2024 परीक्षा 12 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में ऑनलाइन मोड में कराई जाएगी। परीक्षा देशभर के 50 शहरों के 71 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। एफएमजीई दिसंबर 2024 रिजल्ट 12 फरवरी, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।
एनबीई एफएमजीई एडमिट कार्ड दिसंबर 2024 डाउनलोड करने के उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। एफएमजीई दिसंबर एग्जाम पैटर्न के अनुसार, परीक्षा में 300 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिन्हें 150-150 प्रश्नों के दो सत्रों में विभाजित किया जाएगा।
एनबीईएमएस परीक्षा केंद्रों के परिसर में उम्मीदवारों को मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करना सख्त मना है। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करते पाए जाने वाले उम्मीदवारों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
FMGE 2024 दिसंबर सत्र एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम व पता सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण दिए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NBE FMGE Admit Card December 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एफएमजीई एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक FMGE वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘परीक्षा’ टैब के अंतर्गत ‘FMGE परीक्षा’ लिंक पर क्लिक करें।
- FMGE एडमिट कार्ड दिसंबर 2024 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- FMGE हाल टिकट 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा