NEET PG 2024 Postponed: नीट पीजी परीक्षा स्थगित, नई डेट्स का एलान जल्द
Saurabh Pandey | June 22, 2024 | 10:56 PM IST | 1 min read
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय छात्रों को हुई असुविधा के लिए गंभीरता से खेद व्यक्त करता है। यह निर्णय छात्रों के सर्वोत्तम हित में और परीक्षा प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखने के लिए लिया गया है।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट पीजी) 2024 को स्थगित कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने नोटिस जारी कर बताया कि नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है। नई तारीख जल्द से जल्द अधिसूचित की जाएगी।
परीक्षा स्थगित करने का निर्णय कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के आरोपों के बीच आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि यह निर्णय छात्रों के सर्वोत्तम हित में और परीक्षा प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखने के लिए लिया गया है।
बता दें कि NEET PG 2024 परीक्षा कल यानी 23 जून को आयोजित होने वाली थी। नीट पीजी प्रवेश परीक्षा 2024 की नई तारीख जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर घोषित की जाएगी।
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय छात्रों को हुई असुविधा के लिए गंभीरता से खेद व्यक्त करता है। यह निर्णय छात्रों के सर्वोत्तम हित में और परीक्षा प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखने के लिए लिया गया है।
NEET-PG परीक्षा मेडिकल छात्रों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाती है। यह घटनाक्रम नीट यूजी परिणामों और यूजीसी नेट और संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षाओं को रद्द करने पर चल रहे विवाद के बीच आया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच