National Teacher Awards 2024: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी, अंतिम तिथि 15 जुलाई
Santosh Kumar | July 2, 2024 | 04:58 PM IST | 2 mins read
इस वर्ष 50 शिक्षकों का चयन 3 चरणीय चयन प्रक्रिया यानी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय हर साल देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करता है।
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से सम्मानित करेगा। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जून से शुरू हो गई है। अगर पात्र शिक्षकों ने अभी तक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए आवेदन नहीं किया है तो वे मंत्रालय के पोर्टल nationalawardstoteachers.education.gov.in के जरिए इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक शिक्षक 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस वर्ष 50 शिक्षकों का चयन तीन चरणों वाली चयन प्रक्रिया अर्थात जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। यह पुरस्कार 5 सितंबर 2024 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा।
बता दें कि शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग हर साल शिक्षक दिवस यानी 5 सितंबर को कठोर, पारदर्शी और ऑनलाइन चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार देने के लिए राष्ट्रीय स्तर का समारोह आयोजित करता है।
National Teacher Awards 2024: चयन प्रक्रिया
मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, शिक्षकों के नामांकन से लेकर चयन तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाएगी। ऑनलाइन नामांकन के बाद जिला स्तरीय समिति 16 जुलाई से 25 जुलाई तक शिक्षकों को शॉर्टलिस्ट कर अपनी रिपोर्ट राज्य स्तरीय समिति को भेजेगी।
राज्य स्तरीय समिति 26 जुलाई से 4 अगस्त तक बैठक कर राज्य से 3 शिक्षकों का चयन कर उनके नाम राष्ट्रीय निर्णायक मंडल को भेजेगी। राष्ट्रीय निर्णायक मंडल 7 अगस्त से 12 अगस्त तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन शिक्षकों से संवाद करेगा और उनका प्रेजेंटेशन देखेगा।
इसके बाद 13 अगस्त तक राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 के लिए शिक्षकों का अंतिम चयन किया जाएगा। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए उन शिक्षकों का चयन किया जाएगा जो बच्चों को नवीन और रोचक तरीकों से पढ़ा रहे हैं तथा आईसीटी जैसी तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं।
Also read National Award to Teachers 2024: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए नामांकन की अवधि बढ़ी
National Teacher Awards 2024: पात्रता की शर्तें
राज्य सरकार, संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन, स्थानीय निकायों और राज्य/संघ राज्य क्षेत्र बोर्ड से संबद्ध निजी स्कूलों द्वारा संचालित मान्यता प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं प्रधानाचार्य इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- केंद्र सरकार के स्कूल जैसे केंद्रीय विद्यालय (केवी), जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी), रक्षा मंत्रालय के सैनिक स्कूल, परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसाइटी (एईईएस) के स्कूल, और जनजातीय मामलों के मंत्रालय के एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल (ईएमआरएस)।
- साथ ही, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और भारतीय विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (सीआईएससीई) से संबद्ध स्कूल भी शामिल हैं।
- सेवानिवृत्त शिक्षक इस पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं, लेकिन जिन शिक्षकों ने कैलेंडर वर्ष के एक भाग (कम से कम चार महीने अर्थात राष्ट्रीय पुरस्कार से संबंधित वर्ष में 30 अप्रैल तक) में सेवा की है, उनके आवेदन पर विचार किया जा सकता है, बशर्ते वे अन्य सभी शर्तें पूरी करते हों।
- राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए केवल न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा वाले नियमित शिक्षक और स्कूल प्रमुख ही पात्र हैं।
अगली खबर
]NEET 2024 Controversy: नीट यूजी से जुड़ी 26 याचिकाओं पर 8 जुलाई को आएगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की बेंच 26 याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। इन याचिकाओं में 5 मई को हुई परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप लगाने वाली और नए सिरे से परीक्षा कराने का अनुरोध करने वाली याचिकाएं शामिल हैं।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार