UP News: कुशीनगर में 27 से 30 अक्टूबर तक राष्ट्रीय मॉडल रॉकेट्री प्रतियोगिता का आयोजन, 600 छात्र होंगे शामिल
Santosh Kumar | October 16, 2025 | 03:17 PM IST | 1 min read
देशभर के विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों से चुने गए लगभग 600 छात्र, शिक्षक और मेंटर की कुल 71 टीम राष्ट्रीय फाइनल में पहुंची हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के हरे-भरे खेत इस महीने के अंत में देशभर से आने वाले करीब 600 विद्यार्थियों की हलचल से गुलजार होंगे, जब यहां मॉडल रॉकेट्री प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। ‘कैनसैट इंडिया स्टूडेंट प्रतियोगिता’ में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र उपग्रह बनाने, उन्हें एक किलोमीटर ऊंचाई तक प्रक्षेपित करने, विभिन्न पेलोड के माध्यम से आंकड़े जुटाने और पैराशूट की मदद से रॉकेट तथा उपग्रह को सुरक्षित वापस लाने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
इन-स्पेस में संवर्धन निदेशालय के निदेशक विनोद कुमार ने कहा, “यह प्रतियोगिता छात्रों को उपग्रह मिशनों का वास्तविक अनुभव प्रदान करेगी और भारत के तेजी से बढ़ते अंतरिक्ष क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों और अवसरों के लिए उन्हें तैयार करेगी।”
फाइनल राउंड 27 से 30 अक्टूबर तक
इस प्रतियोगिता का आयोजन इन-स्पेस, इसरो और एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के साथ मिलकर कर रहा है। प्रतियोगिता का फाइनल राउंड 27 से 30 अक्टूबर तक कुशीनगर के तुमकुहीराज में नारायणी नदी के किनारे आयोजित किया जाएगा।
इसके लिए नदी किनारे एक खेत में 7 अस्थायी प्रक्षेपण स्थल बनाए गए हैं, जहां 4 दिन में छात्र 70 से अधिक रॉकेट प्रक्षेपित करेंगे। देशभर के विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों से चुने गए लगभग 600 छात्र, शिक्षक और मेंटर की कुल 71 टीम राष्ट्रीय फाइनल में पहुंची हैं।
शशांक मणि के सहयोग हो रही प्रतियोगिता
इनमें 36 टीम ‘कैनसैट’ श्रेणी में और 35 टीम ‘मॉडल रॉकेट्री’ श्रेणी में प्रतिस्पर्धा करेंगी। यह प्रतियोगिता देवरिया से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सदस्य शशांक मणि के सहयोग से आयोजित की जा रही है।
मणि ने कहा, “यह प्रतियोगिता इस क्षेत्र की कल्पनाशक्ति को प्रोत्साहित करेगी और अंतरिक्ष जागरूकता की संस्कृति को बढ़ावा देगी। मेरे संसदीय क्षेत्र की 10-वर्षीय विकास रणनीति है जिसमें अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग पर बल दिया गया है।”
इनपुट्स-पीटीआई
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच