National Medical Commission: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने सत्यापित जानकारी के लिए ऑफिशियल एक्स अकाउंट लॉन्च किया
Abhay Pratap Singh | December 26, 2024 | 02:44 PM IST | 2 mins read
आयोग ने कहा कि सभी हितधारक चिकित्सा समाचारों पर प्रामाणिक जानकारी के लिए एक्स (ट्विटर) और एनएमसी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने छात्रों, शिक्षकों और अन्य हितधारकों को विश्वसनीय और वास्तविक समय पर सत्यापित जानकारी प्रदान करने के लिए आधिकारिक तौर पर ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपना अकाउंट लॉन्च किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यूजर नेम @NMC_BHARAT से एनएमसी आधिकारिक एक्स हैंडल की जांच कर सकते हैं।
नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा एनएमसी ऑफिशियल एक्स अकाउंट लॉन्च करने का उद्देश्य सूचनाओं का समय पर और सटीक प्रसार सुनिश्चित करना है। इसके अलावा, इस कदम का उद्देश्य फर्जी नोटिस और अनधिकृत संचार के कारण होने वाले भ्रम को कम करना है। अब से वेरीफाइडड अपडेट के लिए ऑफिशियल एक्स अकाउंड पर विजिट कर सकते हैं।
एनएमसी की आधिकारिक घोषणा में कहा गया कि, “सभी मेडिकल कॉलेज/संस्थान और मेडिकल बिरादरी को सूचित किया जाता है कि एनएमसी ने एक्स (ट्विटर) पर अकाउंट खोला है। एनएमसी खाते का पता @NMC_BHARAT है। एनएमसी मौजूदा एनएमसी वेबसाइट के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उक्त खाते पर परिपत्र, नोटिस और अन्य जानकारी अपलोड करेगा।”
Also read NEET UG 2025 Syllabus: एनएमसी ने जारी किया नीट यूजी का सिलेबस, एनटीए जल्द शुरू करेगा रजिस्ट्रेशन
आयोग ने छात्रों, मेडिकल कॉलेजों और अन्य हितधारकों से वेरीफाइड अपडेट के लिए नए हैंडल को फॉलो करने का आग्रह किया है। एनएमसी ने स्पष्ट किया, “प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल एक्स अकाउंट @NMC_BHARAT और एनएमसी वेबसाइट (www.nmc.org.in) देखें।” हालांकि, अभी तक एनएमसी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी अपडेट करता था।
इससे पहले, आयोग ने मेडिकल उम्मीदवारों को एनएमसी के नाम पर जारी किए जाने वाले फर्जी नोटिसों के बारे में चेतावनी दी थी। एनएमसी ने कहा कि ऐसा कोई भी संचार तभी लागू होगा जब इसे एनएमसी की आधिकारिक वेबसाइट और ट्विटर हैंडल पर औपचारिक रूप से जारी किया जाएगा।
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले ऐसे किसी भी पत्र, संचार की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं देगा। एनएमसी को विश्वास है कि सभी संबंधित पक्ष यह सुनिश्चित करने में पूर्ण सहयोग करेंगे कि संचार के लिए आधिकारिक चैनलों का उपयोग किया जाए तथा एनएमसी के मानकों को बरकरार रखा जाए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार