NITTT 2025 Results: एनआईटीटीटी अगस्त-सितंबर बैच का रिजल्ट जारी, nittt.nta.ac.in से करें चेक
Saurabh Pandey | October 8, 2025 | 10:29 PM IST | 1 min read
राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण पहल (एनआईटीटीटी) एआईसीटीई और शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसका उद्देश्य एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित तकनीकी संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करना है।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक पहल (एनआईटीटीटी) 2025 के 11वें बैच का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://nittt.nta.ac.in/ के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
एनआईटीटीटी परीक्षा 2025 में शामिल उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना एनआईटीटीटी 2025 परिणाम देख सकते हैं। मॉड्यूल कंपलीशन सर्टिफिकेट एनआईटीटीटी द्वारा नियत समय पर जारी किया जाएगा।
NITTT 2025: परीक्षा कब हुई थी?
एनआईटीटीटी 2025 परीक्षा 29, 30 अगस्त और 6, 7 सितंबर को 8 सत्रों में इंटरनेट आधारित मोड के माध्यम से रिमोट प्रॉक्टरिंग के साथ आयोजित की गई थी। जिसमें परीक्षार्थी अपने संबंधित परिसर से परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
एनआईटीटीटी परीक्षा 2025 के लिए कुल 11,279 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,724 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए थे।
NITTT क्या है?
राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण पहल (एनआईटीटीटी) एआईसीटीई और शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसका उद्देश्य एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित तकनीकी संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करना है।
एक नियोजित शिक्षक को ट्रेनिंग के पहले चरण में आठ मॉड्यूल की ऑनलाइन ट्रेनिंग लेनी होती है। पहले चरण की ट्रेनिंग एनआईटीटीटी पोर्टल (www.nittt.ac.in) के माध्यम से ऑनलाइन स्वयं प्लेटफॉर्म पर आठ मॉड्यूल के लिए मूक्स मोड में आयोजित की जा रही है, जिसके बाद एक मेंटर आधारित ट्रेनिंग और एक महीने की औद्योगिक ट्रेनिंग दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार