NASA Internship 2025: नासा समर इंटर्नशिप के लिए 28 फरवरी तक करें पंजीकरण, पात्रता मानदंड जानें
Abhay Pratap Singh | February 25, 2025 | 11:51 AM IST | 1 min read
NASA Summer Internship Program 2025: नासा इंटर्नशिप विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) में व्यावहारिक अनुभव के साथ ही गैर-इंजीनियरिंग क्षेत्रों में अवसर भी प्रदान करेगी।
नई दिल्ली: नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) हाई स्कूल और स्नातक छात्रों के लिए विभिन्न विषयों में पेड इंटर्नशिप की पेशकश कर रहा है। नासा के STEM एंगेजमेंट कार्यालय (OSTEM) द्वारा एडवांस साइंस, टेक्नोलॉजी, एरोनॉटिक्स और स्पेस एक्सप्लोरेशन में इंटर्नशिप के लिए पंजीकरण साल में दो बार किया जाएगा।
नासा समर इंटर्नशिप 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी है, जबकि नासा विंटर इंटर्नशिप 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 16 मई है। नासा इंटर्नशिप प्रोग्राम में तीन प्रकार की इंटर्नशिप शामिल हैं, जिनमें से एक अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए और बाकी अमेरिकी नागरिकों के लिए उपलब्ध हैं।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यह इंटर्नशिप विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) में व्यावहारिक अनुभव के साथ ही गैर-इंजीनियरिंग क्षेत्रों में अवसर भी प्रदान करेगी। छात्रों को नासा के वैज्ञानिकों के साथ सहयोग करने और अंतरिक्ष कार्यक्रमों में योगदान करने का मौका मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए नासा की वेबसाइट www.nasa.gov पर विजिट करें।
OSTEM Internship: ओस्टेम इंटर्नशिप
अभ्यर्थी अमेरिकी नागरिक हो तथा हाई स्कूल से लेकर स्नातक स्तर तक पूर्णकालिक छात्र होना चाहिए या कम से कम छह सेमेस्टर में नामांकित अंशकालिक कॉलेज छात्र भी नासा इंटर्नशिप के लिए पात्र हैं। आवेदक वर्तमान शिक्षक होना चाहिए।
नासा इंटर्नशिप की आधिकारिक वेबसाइट - nasa.gov/learning-resources/internship-programs/
Pathways Intern: पाथवेज इंटर्न
मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से डिग्री या सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाला अमेरिकी नागरिक पाथवेज इंटर्न के लिए पात्र है।डिग्री/ सर्टिफिकेट की आवश्यकताओं को पूरा करने से पहले उसे कम से कम 15 सेमेस्टर घंटे या 23 तिमाही घंटे और 480 कार्य घंटे पूरे किए हों।
International Intern: अंतरराष्ट्रीय इंटर्न
नासा के साथ मौजूदा समझौते वाले देश के नागरिक इस इंटर्नशिप के लिए पात्र हैं। नासा की मिशन प्राथमिकताओं से विषय क्षेत्र में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग या गणित (एसटीईएम) में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त किया हो। साथ ही अंग्रेजी में बेहतर संवाद करने में सक्षम होना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी