Bomb Threat: मुंबई के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल भेजने वाले ने अफजल गैंग का हाथ बताया
Press Trust of India | January 27, 2025 | 02:51 PM IST | 1 min read
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 23 जनवरी को जोगेश्वरी-ओशिवारा क्षेत्र के एक स्कूल में भी ऐसा ही ईमेल प्राप्त हुआ था।
महाराष्ट्र: मुंबई के पश्चिमी उपनगर स्थित एक निजी स्कूल और जूनियर कॉलेज को आज (27 जनवरी) परिसर में बम रखे जाने की ईमेल से धमकी मिली, लेकिन बाद में पता चला कि यह महज अफवाह थी। एक अधिकारी ने बताया कि कांदिवली के एक स्कूल के प्रशासन को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसे भेजने वाले ने खुद के अफजल गिरोह से जुड़े होने का दावा करते हुए कहा कि परिसर में बम रखा है।
अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने बम निरोधक दस्तों और खोजी कुत्तों की मदद से कांदिवली एजुकेशन सोसाइटी (केईएस) स्कूल और जूनियर कॉलेज में गहन तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
Bomb Threat: 23 जनवरी को भी मिला ईमेल
अधिकारी ने बाद में ईमेल को एक अफवाह करार दिया। अधिकारी ने बताया कि 23 जनवरी को जोगेश्वरी-ओशिवारा क्षेत्र के एक स्कूल में भी ऐसी ही घटना हुई थी। उन्होंने बताया कि स्कूल को इसी तरह का एक ईमेल मिला था।
अधिकारी ने बताया कि ईमेल भेजने वाले ने दावा किया था कि अफजल के गिरोह के सदस्यों ने स्कूल परिसर में विस्फोटक लगा रखे हैं। उन्होंने कहा कि यह धमकी भी अफवाह निकली। देश के स्कूलों को धमकियां लंबे समय से मिल रही हैं।
Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के स्कूल को भी मिली धमकियां
दिल्ली पुलिस ने 14 जनवरी को दावा किया कि शहर के 400 से अधिक स्कूलों को बम की धमकी देने के आरोप में हाल ही में गिरफ्तार किया गया 12वीं कक्षा का छात्र एनजीओ से जुड़ा है जो एक राजनीतिक दल का समर्थन करता है।
अधिकारी ने बताया कि इस एनजीओ ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु का समर्थन किया था। विशेष पुलिस आयुक्त ने कहा, "हम ईमेल पर नजर रख रहे थे, लेकिन वीपीएन की वजह से स्रोत का पता लगाना मुश्किल था।"
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच