Maharashtra HSC Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट आज होगा जारी, mahresult.nic.in से कर सकेंगे चेक
Saurabh Pandey | May 21, 2024 | 08:36 AM IST | 1 min read
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2024 21 फरवरी से 19 मार्च के बीच ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। महाराष्ट्र एचएससी परीक्षा के लिए कुल 15,13,909 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।
नई दिल्ली : महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) आज यानी 21 मई दोपहर 1 बजे महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी या कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in या mahahsc.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
महाराष्ट्र एचएससी परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और मां का पहला नाम जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। छात्र एसएमएस सुविधा के माध्यम से भी एमएच एचएससी परिणाम 2024 चेक कर डाउनलोड कर सकेंगे।
महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2024 में वाणिज्य, कला और विज्ञान स्ट्रीम के छात्र शामिल होंगे। रिजल्ट में छात्र का नाम, रोल नंबर, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक और ग्रेड सहित महत्वपूर्ण विवरण शामिल होगा।
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2024 21 फरवरी से 19 मार्च के बीच ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। महाराष्ट्र एचएससी परीक्षा के लिए कुल 15,13,909 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 8,21,450 लड़के और 6,92,424 लड़कियां हैं। साइंस स्ट्रीम में छात्रों की संख्या सबसे अधिक है, यहां 7,60,046 छात्र हैं, इसके बाद आर्ट्स स्ट्रीम में 3,81,982 छात्र हैं और कॉमर्स स्ट्रीम में 3,29,905 छात्र हैं।
MSBSHSE Maharashtra HSC रिजल्ट चेक करने का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- अब छात्र का रोल नंबर और माता का नाम दर्ज करें।
- अब इसे सबमिट करें।
- इसके बाद एचएससी परिणाम स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे।
- महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2024 का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र