MSBSHSE 2025: महाराष्ट्र बोर्ड ने विवाद के बीच एडमिट कार्ड से ‘जाति श्रेणी' का प्रावधान हटाया
Press Trust of India | January 20, 2025 | 08:38 PM IST | 1 min read
बोर्ड ने कहा, "जनभावनाओं पर विचार करने के बाद बोर्ड ने परीक्षाओं के एडमिट कार्ड से जाति श्रेणी वाला खंड हटाने का फैसला किया है।"
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowपुणे: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) ने आज यानी 20 जनवरी को विभिन्न वर्गों की कड़ी आलोचना के बाद 10वीं और 12वीं कक्षाओं के प्रवेश पत्रों से "जाति श्रेणी" का प्रावधान हटा दिया है।
New: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा आगामी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड पर "जाति श्रेणी" का प्रावधान किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। बोर्ड ने अपने फैसले को रद्द करते हुए परिपत्र जारी किया है।
MSBSHSE SSC Exam 2025: 12वीं के एडमिट कार्ड 23 जनवरी को
छात्रों, शैक्षिक विशेषज्ञों और अन्य लोगों की आलोचना के बीच बोर्ड ने कहा, "जनभावनाओं पर विचार करने के बाद बोर्ड ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षाओं के एडमिट कार्ड से जाति श्रेणी वाला खंड हटाने का फैसला किया है।"
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा 23 जनवरी से नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। यह निर्णय उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं पर भी लागू होगा और कक्षा 10 के छात्रों के लिए नए एडमिट कार्ड 20 जनवरी को जारी कर दिए गए हैं।
Also read Maharashtra SSC Admit Card 2025: महाराष्ट्र एसएससी एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
MSBSHSE 2025: महाराष्ट्र बोर्ड ने दिया तर्क
बोर्ड ने तर्क दिया था कि एडमिट कार्ड पर नया 'कॉलम' छात्रों की जाति की उनके संबंधित कॉलेजों और स्कूलों के सामान्य रजिस्टर में सटीक प्रविष्टि सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया था। संशोधित प्रवेश पत्र वेबसाइट पर जारी होगा।
महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा 2025 21 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक और एचएससी परीक्षा 11 फरवरी से 11 मार्च 2025 तक आयोजित करेगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर बोर्ड परीक्षा समय सारिणी देख सकते हैं।
अगली खबर
]RG Kar Case: डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में संजय रॉय को आजीवन कारावास; फैसले से निराश मृतका के परिजन
मृतका महिला डॉक्टर की मां ने कहा, "यह कोई दुर्लभतम मामला नहीं है। ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। हम सदमे में हैं। इस अपराध के पीछे एक बड़ी साजिश थी।"
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा