MPPSC Veterinary Recruitment 2024: एमपीपीएससी ने एडी, वीएएसी और वीईओ भर्ती के लिए इंटरव्यू शेड्यूल किया जारी
Abhay Pratap Singh | December 16, 2025 | 04:02 PM IST | 1 min read
एमपीपीएससी वेटरिनरी भर्ती 2024 परीक्षा में सफल उम्मीद चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने विज्ञापन संख्या 11/2024 को सहायक संचालक (AD), पशु चिकित्सा सहायक सर्जन (VAS) और पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी (VEO) भर्ती 2024 के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, इंटरव्यू 29 दिसंबर, 2025 से आयोजित किए जाएंगे।
एमपीपीएससी द्वारा लिखित परीक्षा 18 मई, 2025 को आयोजित की गई थी और परिणाम 19 जून, 2025 को जारी किया गया था। एमपीपीएससी वेटरिनरी भर्ती 2024 परीक्षा में सफल उम्मीद चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “सहायक संचालक/ पशु चिकित्सा सहायक सर्जन/ पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी पद के साक्षात्कार आयोग कार्यालय में 29.12.2025 से आयोजित किए जाएंगे। योग्य आवेदक इंटरव्यू एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर 23 दिसंबर, 2025 से डाउनलोड कर सकेंगे।”
Also read MPPSC Exam Calender 2026: एमपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर जारी, जानें कब-कौन सा एग्जाम
आयोग ने इंटरव्यू के लिए निर्देश में कहा, “साक्षात्कार के लिए योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू तिथि पर सुबह 9:30 बजे आयोग कार्यालय में उपस्थित होना होगा। सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए दिशानिर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।”
इस भर्ती अभियान के माध्यम से सहायक निदेशक, पशु चिकित्सा सहायक सर्जन और पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी के पदों के लिए कुल 192 रिक्तियों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक एमपीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
MPPSC AD, VAS, VEO 2024 Interview: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एमपीपीएससी एडी, वीएएसी और वीईओ 2025 भर्ती के लिए इंटरव्यू नोटिस जांच सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, what’s new सेक्शन खोजें।
- अब, ‘पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी 2024’ साक्षात्कार सूचना लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ ओपन होगी, इसमें इंटरव्यू कार्यक्रम जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी