MPPSC SSE Mains Admit Card: एमपीपीएससी एसएसई मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र mppsc.mp.gov.in जारी
Mithilesh Kumar | January 3, 2024 | 03:39 PM IST | 2 mins read
एमपीपीएससी एसएसई मुख्य परीक्षा का आयोजन 8 से 13 जनवरी 2024 तक किया जाएगा। मध्यप्रदेश के 10 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
नई दिल्ली. मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने एमपीपीएससी एसएसई मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 का आयोजन 8 से 13 जनवरी 2024 तक किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 19351 उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है।
प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा 2022 का रिजल्ट 12 जुलाई 2023 को घोषित हुआ था।
किस दिन कौन सी परीक्षा होगी
8 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सामान्य अध्ययन-1, 9 जनवरी को सामान्य अध्ययन-2, 10 जनवरी को सामान्य अध्ययन-3, 11 जनवरी को सामान्य अध्ययन-4, 12 जनवरी को सामान्य हिंदी और व्याकरण और 13 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हिंदी निबंध और प्रारूप लेखन की परीक्षा ली जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 457 पदों को भरा जाएगा।
इन शहरों में होंगे परीक्षा केंद्र
पहले यह परीक्षा 26 से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाली थी लेकिन आयोग ने इसकी तिथि में बदलाव कर दिया था। परीक्षा मप्र के 10 शहर- इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल और बड़वानी में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर ली जाएगी।
एमपीपीएससी एसएसई मेंस परीक्षा का प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें
-
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
-
वेबसाइट के होमपेज पर Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
-
इसके Admit Card - State Service Main Exam 2022 के दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
-
इसमें आवेदन नंबर, जन्मतिथि और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करने के बाद लॉगिन करें।
-
इसके बाद मेंस एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट निकालकर रख लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने पर परेशानी होने पर आयोग से संपर्क करें
किसी भी तरह की पूछताछ या एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी तरह की परेशानी होने पर आयोग के हेल्पलाइन नंबर 0755-6720200 पर सुबह 8:30 बजे से रात 08:30 तक संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]GATE 2024 Admit Card: आईआईएसी गेट हॉल टिकट आज gate2024.iisc.ac.in पर किया जाएगा जारी, डायरेक्ट लिंक
आईआईएससी बैंगलोर द्वारा 3 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जारी किया जाएगा गेट एटमिट कार्ड। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से गेट 2024 प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
Alok Mishra | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल