MPPSC SSE Main Exam 2024: एमपीपीएससी एसएसई मुख्य 2024 परीक्षा कार्यक्रम जारी; पंजीकरण तिथि और लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | July 25, 2024 | 06:22 PM IST | 1 min read
आयोग द्वारा 11 अक्टूबर को आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए एमपीपीएससी एसएसई मेन 2024 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा मुख्य 2024 (MPPSC SSE Main 2024) के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, एमपीपीएससी एसएसई मेन 2024 परीक्षा 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2024 तक आयोजित की जाएगी।
एमपीपीएससी एसएसई मेन 2024 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर 6 अगस्त से पंजीकरण कर सकेंगे। एमपीपीएससी एसएसई मुख्य परीक्षा 2024 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 5 सितंबर 2024 तय की गई है।
पंजीकृत उम्मीदवार 9 अगस्त से 7 सितंबर तक एमपीपीएससी एसएसई मुख्य 2024 आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार कर सकते हैं। आयोग द्वारा 11 अक्टूबर को आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए एमपीपीएससी एसएसई मेन 2024 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
एससी/ एसटी/ ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर/ ईडब्ल्यूएस/ पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा, अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को एमपीपीएससी एसएसई मुख्य 2024 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 800 रुपये का भुगतान करना होगा।
MPPSC SSE मुख्य परीक्षा 2024 केवल इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल और बड़वानी परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। एमपीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
MPPSC SSE Main 2024: परीक्षा कार्यक्रम
एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा कार्यक्रम नीचे दी गई सारणी में देख सकते हैं:
| तिथि | विषय | समय |
|---|---|---|
|
21 अक्टूबर |
सामान्य अध्ययन 1 |
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
|
22 अक्टूबर |
सामान्य अध्ययन 2 |
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
|
23 अक्टूबर |
सामान्य अध्ययन 3 |
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
|
24 अक्टूबर |
सामान्य अध्ययन 4 |
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
|
25 अक्टूबर |
सामान्य हिंदी एवं व्याकरण |
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
|
26 अक्टूबर |
हिंदी निबंध एवं प्रारूप लेखन |
सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा