MPPSC SFS Mains Exam 2023: एमपी राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा पंजीकरण mppsc.mp.gov.in पर शुरू; एग्जाम 30 जून
Santosh Kumar | April 25, 2024 | 06:40 PM IST | 2 mins read
एमपी राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 23 जून को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
Education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Join Careers360 Premiumनई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य वन सेवा (मेन्स) 2023 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर आवेदन लिंक सक्रिय किया है। बिना विलंब शुल्क के आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 मई है।
एमपी राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा पंजीकरण के लिए, अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 800 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये लागू है। इसके अलावा 40 रुपये अतिरिक्त शुल्क के रूप में देय होंगे।
जो उम्मीदवार किसी कारण से आवेदन पत्र नहीं भर पाए हैं, वे 3000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 22 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि उम्मीदवार 24 मई से 1 जून के बीच आवेदन करते हैं, तो 25,000 रुपये विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा।
MPPSC SFS Mains Exam 2023: प्रवेश पत्र 23 जून को
आयोग ने राज्य वन सेवा परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा तिथियों को संशोधित किया है। लोकसभा चुनाव कार्यक्रम 2024 के साथ टकराव के कारण परीक्षा अब 30 जून को आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 23 जून को जारी किया जाएगा।
MP SFS Main Exam 2023 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ फोटो आईडी प्रूफ भी ले जाना होगा। एमपी एसएफएस मेन्स 2023 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए सुधार विंडो 2 मई से 16 मई तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को प्रति सुधार 50 रुपये का भुगतान करना होगा।
MPPSC SFS Mains Exam 2023: ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एमपी राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Apply Online पर क्लिक करें।
- MPPSC SFS Mains Exam 2023 Link को ओपन करें।
- नई विंडो में लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- आवश्यक जानकारी के साथ फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]NEET UG 2024 Photo Correction: नीट यूजी सही फोटो अपलोड करने का आखिरी मौका, कल तक करें आवेदन पत्र में सुधार
पंजीकरण के दौरान कुछ उम्मीदवारों द्वारा अपलोड की गई तस्वीरें निर्धारित मानक प्रारूप या आवश्यक विशिष्टताओं के अनुसार नहीं हैं, जिसके लिए एनटीए ने उम्मीदवारों को कल यानी 26 अप्रैल तक सही तस्वीर अपलोड करने का एक मौका दिया है
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’