MPESB Van Rakshak, Jail Prahari Admit Card 2026: एमपी वन रक्षक, जेल प्रहरी एडमिट कार्ड जारी, 4 जून को परीक्षा
Saurabh Pandey | May 28, 2026 | 10:48 AM IST | 2 mins read
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने 1,679 विभिन्न पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। यह लिखित परीक्षा 4 जून से 19 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए होने वाली संयुक्त चयन परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इन 1,679 पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा कुल 1,679 विभिन्न पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 4 जून 2026 से 19 जून 2026 तक पूरे राज्य में किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in या mpbse.mponline.gov.in पर जाकर समय से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, या ड्राइविंग लाइसेंस) ले जाना अनिवार्य है।
MP Forest Guard Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डिटेल्स
एमपीईएसबी वन रक्षक, जेल प्रहरी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा संबंधी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी जरूर लेकर जाएं।
MP Forest Guard Admit Card 2026: डाउनलोड प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in या mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे "Admit Card - Van Rakshak & Jail Prahari Combined Recruitment Test - 2026" के लिंक को चुनें।
- अब अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब सर्च बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MP Forest Guard Exam 2026: परीक्षा पैटर्न
एमपी वन रक्षक, जेल प्रहरी सहित विभिन्न पदों के लिए 4 जून से 19 जून 2026 के बीच आयोजित होने वाली इस लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के पाठ्यक्रम में सामान्य ज्ञान (GK), सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, गणित और सामान्य विज्ञान जैसे विषय शामिल हैं।
Also read RPSC RAS Notification 2026: आरपीएससी आरएएस नोटिफिकेशन 607 पदों के लिए जारी, 4 जून से करें आवेदन
MP Van Rakshak Bharti 2026: चयन प्रक्रिया
एमपी वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक के पदों पर उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों की परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के दो मुख्य चरण शामिल हैं-
- प्रथम चरण - लिखित परीक्षा
- द्वितीय चरण - शारीरिक दक्षता परीक्षा
अगली खबर
]REET Mains Result 2026: रीट मेंस रिजल्ट rssb.rajathan.gov.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
रीट स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, श्रेणी, परीक्षा स्तर, विषयवार अंक, कुल प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति, कट-ऑफ अंक और परीक्षा वर्ष जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा