MP ITI Training Officer Recruitment 2024: एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती आवेदन esb.mp.gov.in पर शुरू
Saurabh Pandey | August 12, 2024 | 01:41 PM IST | 2 mins read
आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती 2024 उम्मीदवार को एमपीबीएसई भोपाल द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए, और उसने आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) या एनएसी (राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रमाणपत्र) पूरा किया हो।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग में आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 अगस्त तक है। उम्मीदवार 28 अगस्त 2024 तक अपने फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं।
MPESB Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण
आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर के लिए कुल 450 रिक्तियां जारी की गई हैं। इनमें से अनारक्षित के लिए 131 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 40 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 71 पद, अनुसूचित जाति के लिए 89 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 119 पद हैं।
MPESB Recruitment 2024: आयु सीमा
आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ओबीसी-एनसीएल और एससी/एसटी के लिए ऊपरी आयु में क्रमशः 3 और 5 वर्ष की छूट होगी।
MPESB ITI Training Officer Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग में आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को केवल 250 रुपये देने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।
MPESB ITI Training Officer Recruitment 2024: परीक्षा तिथि
आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा 30 सितंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
MPESB ITITO 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ITITO 2024 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें