MPESB Group 5 Paramedical Result 2025: एमपीईएसबी ग्रुप 5 पैरामेडिकल रिजल्ट esb.mp.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | November 20, 2025 | 05:46 PM IST | 2 mins read
एमपीईएसबी ग्रुप 5 पैरामेडिकल चयन प्रक्रिया में स्क्रीनिंग टेस्ट, सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट, इंटरव्यू (मौखिक परीक्षा), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-5 पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। फिजियोथेरेपिस्ट, काउंसलर, फार्मासिस्ट ग्रेड-2, नेत्र सहायक (और ओ.टी. टेक्नीशियन सहित विभिन्न पदों के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
इस परीक्षा के लिए विषयवार कुल 21,240 आवेदकों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, जिसमें से 15,669 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, एवं 5,571 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा के बाद मंडल द्वारा आदर्श उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड किए जाने के बाद अभ्यर्थियों से अभ्यावेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसमें प्राप्त अभ्यावेदन अनुसार कुंजी समिति के निर्णय के बाद प्राप्तांकों के आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है।
MPESB Group 5 Paramedical Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- एमपीईएसबी ग्रुप 5 पैरामेडिकल रिजल्ट 2025 सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब लिकं पर क्लिक करने के बाद आवेदन नबंर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- अब लॉगिन करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अब रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
MPESB Group 5 Paramedical Result 2025: रिजल्ट के बाद
एमपी व्यापम ग्रुप 5 के परिणाम घोषित होने के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र सत्यापन राउंड के लिए बुलाया जाएगा, जहां उन्हें मूल प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होंगे। दस्तावेज सत्यापन के बाद, अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी और उम्मीदवारों को उनके अंकों और वरीयताओं के आधार पर पद आवंटित किए जाएंगे।
MPESB Group 5 Paramedical Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
- फिजियोथेरेपिस्ट - 41 पद
- काउंसलर - 10 पद
- फार्मासिस्ट ग्रेड-2 - 310 पद
- नेत्र सहायक - 99 पद
- ओ.टी. टेक्नीशियन - 283 पद
MPESB Group 5 Paramedical Exam 2025: परीक्षा कब हुई थी?
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा ग्रुप-5 पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती परीक्षा 27 और 28 सितंबर 2025 को एमपी के 11 शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खण्डवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी एवं उज्जैन में आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]RRB Group D Mock Test 2025: आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव, एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी
जिन कैंडिडेट्स ने सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (सीईएन) 08/2024 के तहत 32,438 लेवल 1 पोस्ट के लिए अप्लाई किया है, वे आरआरबी रीजनल ऑफिशियल वेबसाइट या rrbchennai.gov.in पर मॉक टेस्ट लिंक देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच