Trusted Source Image

MPESB Group 5 Answer Key 2026: एमपीईएसबी ग्रुप 5 आंसर की esb.mp.gov.in पर जारी, 27 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज करें

Abhay Pratap Singh | April 25, 2026 | 08:49 PM IST | 1 min read

एमपीईएसबी ग्रुप 5 सीआरटी 2026 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या, टीएसी कोड और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एमपीईएसबी ग्रुप 5 सीआरई 2026 लिखित परीक्षा 17 से 23 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एमपीईएसबी ग्रुप 5 सीआरई 2026 लिखित परीक्षा 17 से 23 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-5 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 (Group-5 Combined Recruitment Test 2026) की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपीईएसबी ग्रुप 5 आंसर की 2026 जांच सकते हैं।

एमपीईएसबी ग्रुप 5 सीआरटी 2026 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए आवेदन संख्या, टीएसी कोड और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एमपीईएसबी ग्रुप 5 सीआरई 2026 लिखित परीक्षा 17 से 23 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गई थी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, “एमपीईएसबी ग्रुप 5 प्रोविजनल आंसर की 24 अप्रैल को जारी की गई और आपत्ति दर्ज करने की विंडो 24 से 27 अप्रैल तक खुली रहेगी।” एमपी ग्रुप 5 आंसर की की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

Also readUPPCB Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती के लिए आवेदन तिथि बढ़ी

समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 291 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल, असिस्टेंट, कम्पाउंडर सहित अन्य पद शामिल हैं।

एमपीईएसबी ग्रुप 5 रिजल्ट 2026 के संबंध में नोटिस जल्द ही जारी की जाएगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

MPESB Group 5 Paramedical Answer Key 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एमपीईएसबी ग्रुप 5 पैरामेडिकल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • ग्रुप-5 आरटीई आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • उत्तर कुंजी जांचें, और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications