MPESB Group 2 Sub Group 3 Result 2026: एमपी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती रिजल्ट esb.mp.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | September 1, 2026 | 05:03 PM IST | 2 mins read
एमपी ग्रुप 2 सब-ग्रुप 3 मेरिट लिस्ट 2026 जारी कर दी गई है। इस मेरिट लिस्ट में ग्रुप 2 और सब-ग्रुप 3 कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट 2025 के तहत अलग-अलग पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम और मेरिट से जुड़ी जानकारी दी गई है।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने एमपी ग्रुप 2 सब-ग्रुप 3 भर्ती परीक्षा के नतीजे और स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी ग्रुप 2 सब-ग्रुप 3 भर्ती रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्म तिथि और माता के नाम के पहले 2 अक्षर + आपके आधार नंबर के आखिरी 4 अंक दर्ज करके अपना क्वालिफाइंग स्टेटस और प्राप्त अंक देख सकते हैं।
एमपीईएसबी ने प्रश्न पत्र E, F एवं G को छोड़कर अन्य सभी प्रश्न पत्रों के लिए 87 प्रतिशत मुख्य भाग (14 प्रतिशत ओबीसी पदों के साथ) का परिणाम घोषित किया गया है।
MPESB Group 2 Sub Group 3 Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, रिजल्ट या लेटेस्ट नोटिफिकेशन सेक्शन देखें।
- MPESB Group 2 Sub Group 3 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मेरिट लिस्ट पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
- अंत में रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और एक कॉपी सेव करके रखें।
MPESB Group 2 Sub Group 3 2026: मेरिट लिस्ट विवरण
एमपी ग्रुप 2 सब-ग्रुप 3 मेरिट लिस्ट 2026 जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल मेरिट लिस्ट पीडीएफ में अपनी आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, टेस्ट पेपर, प्रो स्कोर, बोनस अंक, फाइनल स्कोर और परसेंटाइल की जानकारी दी गई है।
MPESB Group 2 Sub Group 3 2026: रिक्तियों की संख्या
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए, एमपीईएसबी का लक्ष्य लेबोरेटरी टेक्नीशियन, फील्ड ऑफिसर, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, असिस्टेंट इंजीनियर और इंस्पेक्टर (सप्लाई वेट्स एंड मेजर्स) जैसे विभिन्न पदों पर 454 रिक्तियों को भरना है।
MPESB Result 2026: परीक्षा विवरण
यह भर्ती परीक्षा 28 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक मध्य प्रदेश के 11 शहरों -भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में ऑनलाइन आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 21,144 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 31,716 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
अगली खबर
]IIT JAM 2027 Registration: आईआईटी जैम एप्लीकेशन डेट पोस्टपोन, अब 12 सितंबर से आवेदन, इन्फॉर्मेशन ब्रोशर जारी
आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in के अनुसार, आईआईटी जैम 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू होगी। जैम 2027 का इन्फॉर्मेशन ब्रोशर 31 अगस्त को जारी किया गया।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार