MPESB Group 1 Result 2025: एमपीईएसबी ग्रुप 1 कंबाइंड भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | September 15, 2025 | 11:36 AM IST | 1 min read

एमपीईएसबी ग्रुप 1 कंबाइंड भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एमपीईएसबी ग्रुप-1 सब ग्रुप-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 23 मई, 2025 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एमपीईएसबी ग्रुप-1 सब ग्रुप-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 23 मई, 2025 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPBSE) ने ग्रुप-1 (सब ग्रुप-3) संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 के परिणाम ऑनलाइन घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार ईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपीईएसबी ग्रुप 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपीईएसबी ग्रुप 1 कंबाइंड भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एमपीईएसबी ग्रुप 1 कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट 2024 का आयोजन 23 मई, 2025 को किया गया था, जिसमें 10704 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे।

एमपी ईएसबी ग्रुप-1 सब ग्रुप-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 के माध्यम से कुल 157 पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति मैनेजर (जनरल), सहायक लेखाकार, कंप्यूटर प्रोग्रार, साइंटिस्ट, चार्टर्ड अकाउंटेंट/ लेखा विशेषज्ञ, कार्य प्रबंधक, सहायक कार्यकारी अधिकारी, फील्ड ऑफिसर सहित अन्य पदों पर की जाएगी।

Also readDDA Recruitment 2025: डीडीए में 1,732 पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन, जानें प्रक्रिया

एमपीईएसबी ग्रुप 1 सब ग्रुप 3 भर्ती चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार चरण को शामिल किया गया है। एमपीईएसबी ग्रुप 1 कंबाइंड भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू की गई थी और 11 मार्च, 2025 को समाप्त कर दी गई थी।

ग्रुप-1 (सब ग्रुप-3) संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 से संबंधित अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

MPESB Group-1 Combined Recruitment Examination 2024 Result: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपीईएसबी ग्रुप 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ग्रुप 1 सब ग्रुप 3 रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • एमपीईएसबी ग्रुप 1 सीआरटी डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications