MP Board Exams 2025: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा पैटर्न में बदलाव, mpbse.nic.in से करें चेक
Saurabh Pandey | December 10, 2024 | 09:40 AM IST | 2 mins read
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 फरवरी से 15 मार्च 2025 के बीच चलेंगी।
नई दिल्ली : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी एमपीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर अपलोड कर दिया है। इसके साथ ही एमपी बोर्ड परीक्षा पैटर्न में भी संशोधन किया गया है।
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च, 2025 तक होंगी। दोनों कक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 फरवरी से 15 मार्च, 2025 तक निर्धारित हैं। सभी परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
MP Board Exam 2025: नया परीक्षा पैटर्न
नए परीक्षा पैटर्न के अनुसार, एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा के 100 अंकों को दो भागों में विभाजित किया जाएगा - थ्योरी पेपर 75 अंकों का होगा और आंतरिक मूल्यांकन 25 अंकों का होगा।
एमपी बोर्ड 12वीं के प्रैक्टिकल विषयों का प्रश्न पत्र 70 अंकों का होगा। आंतरिक मूल्यांकन 30 अंकों का होगा। एमपी बोर्ड 12वीं थ्योरी विषयों का पेपर 80 अंकों का होगा और आंतरिक मूल्यांकन 20 अंकों का होगा।
MPBSE MP Board Exam 2025: एमपी बोर्ड परीक्षा पैटर्न
एमपी बोर्ड परीक्षा पैटर्न 2025 में एक बड़ा बदलाव किया गया है। एमपी बोर्ड सैंपल पेपर 2025 के अनुसार, छात्रों को दो-दो अंकों के लघु उत्तरीय प्रश्न अधिक हल करने होंगे। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या कम कर दी गई है। आइए जानते हैं नए पेपर पैटर्न के बारे में...
- वस्तुनिष्ठ प्रश्न – 6
- रिक्त स्थान भरें – 6 अंक
- सही/गलत प्रश्न – 6 अंक
- सही उत्तर का मिलान करें - 6 अंक
- एक वाक्य में उत्तर – 6 अंक
- 12 प्रश्न - प्रत्येक 2 अंक (शब्द संख्या 30 शब्द) - कुल 24 अंक
- 3 प्रश्न - प्रत्येक 3 अंक (शब्द संख्या 75 शब्द) - कुल 9 अंक
- 3 प्रश्न - प्रत्येक 4 अंक (शब्द संख्या 120 शब्द) - कुल 12 अंक
अगली खबर
]CLAT 2025: सबसे कम फीस वाले टॉप 10 लॉ कॉलेज; एएमयू, बीएचयू और लखनऊ यूनिवर्सिटी भी शामिल
भारत में कुछ ऐसे टॉप लॉ कॉलेज हैं जिनकी फीस दूसरे कॉलेजों से कम है। इसमें अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू), बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) और लखनऊ यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान भी शामिल हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी