MP Patwari Recruitment: एमपी कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप-2, सब ग्रुप-4 व पटवारी भर्ती की नियुक्ति के दिए आदेश
Abhay Pratap Singh | February 15, 2024 | 04:03 PM IST | 1 min read
पटवारी भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदेश भर में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया था। जिसके बाद राज्य सरकार द्वारा जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने आयोजित ग्रुप-2, सब ग्रुप-4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षा के घोषित परिणाम के आधार पर उम्मीदवारों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। नोटिस में बताया गया कि नियुक्ति संबंधी कार्यवाही के आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा संबंधित विभागों को दिए गए हैं।
पटवारी भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन 15 मार्च से 26 अप्रैल 2023 तक किया गया। एमपी कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 30 जून 2023 को 8,617 चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी की थी। पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए 12,07,963 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जिसमें से 9,78,270 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।
पटवारी भर्ती के लिए जारी मेरिट लिस्ट के 10 टॉपर में से 7 टॉपर का एग्जाम सेंटर एक ही कॉलेज में था। जिसके बाद अभ्यर्थियों ने पटवारी भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदेश भर में प्रदर्शन शुरू कर दिया था। विरोध प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार ने चयनित उम्मीदवारों की ज्वॉइनिंग पर रोक लगा दी थी।
पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगने के बाद तत्कालीन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद अब जांच कमेटी ने पटवारी भर्ती परीक्षा को क्लीन चिट दे दिया है। पटवारी भर्ती के लिए नवंबर 2022 में 9200 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई थी।
परीक्षा के लिए कुल 78 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। पटवारी भर्ती की जांच रिपोर्ट जस्टिस राजेंद्र वर्मा द्वारा सरकार को सौंपी गई है। यह जांच 8 महीने तक चली है। भोपाल, इंदौर, रीवा सहित अन्य संभागों के छात्रों ने जांच आयोग के दफ्तर में आकर जांच के दौरान अपना बयान दर्ज कराया था।
अगली खबर
]Jharkhand HC Recruitment 2024: झारखंड एचसी में असिस्टेंट की 55 रिक्तियों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
झारखंड हाई कोर्ट में असिस्टेंट के 55 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले झारखंड एचसी सहायक भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी