MP RTE Admission: एमपी में ‘ऑनलाइन लॉटरी’ के माध्यम से आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश शुरू
Abhay Pratap Singh | March 14, 2024 | 10:02 PM IST | 2 mins read
आरटीई लॉटरी के माध्यम से एमपी में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत 1.12 लाख सीटों पर गरीब बच्चों को मुफ्त निजी विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए ‘ऑनलाइन लॉटरी’ के माध्यम से प्रवेश कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। एमपी में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के माध्यम से निजी स्कूलों में मुफ्त प्रवेश के लिए करीब 1.48 लाख छात्रों ने आवेदन किया था।
आज यानी 14 मार्च को मंत्रालय में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने 84 हजार बच्चों को लाटरी के माध्यम से स्कूल आवंटित किया। इन बच्चों को 23 मार्च तक अनिर्वाय रूप से आवंटित विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। बताया गया कि आरटीई के तहत चयनित छात्रों को एसएमएस द्वारा सूचना दी जाएगी।
एमपी में शिक्षा का अधिकार अधिनयिम (आरटीई) के तहत प्रदेश भर के 26 हजार निजी स्कूलों के 1.12 लाख सीटों पर कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। एमपी आरटीई के तहत मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों में प्रवेश के लिए 77,473 छात्र और 71,022 छात्राओं ने आवेदन किया था।
एमपी स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि, “सीएम मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश का स्कूल शिक्षा विभाग लगातार बेहतर से बेहतर करने की कोशिश कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति देश में लागू की गई है।”
मंत्री ने सोशल साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि, “मध्य प्रदेश भी उन अग्रणी राज्यों में शामिल है, जो नई शिक्षा नीति को जमीन पर लाने में अपनी तरफ से सार्थक प्रयास कर रहा है। इसके साथ ही मैं पालकों से अनुरोध करता हूँ कि अपने बच्चों को समय पर स्कूल भेजें और उनकी पढ़ाई की चिंता करें एवं हमेशा स्कूल के सम्पर्क में भी रहें।”
मंत्री उदय सिंह द्वारा कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से 30 जिलों के 33 लाख छात्रों को ड्रेस के लिए करीब 137 करोड़ रुपये उनके बैंक खातों में भेजा गया। वहीं, मंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग के उल्लास कार्यक्रम के लिए तैयार किए गए मोबाइल एप की भी शुरुआत की। बता दें कि इस कार्यक्रम में विशेष कक्षा लगाकर चयनित व्यक्तियों को साक्षर किया जाता है।
अगली खबर
]IIT Jodhpur: आईआईटी जोधपुर के शोधकर्ताओं ने जमीन, हवा और पानी में चलने वाले हाइब्रिड वाहन का प्रोटोटाइप बनाया
हाइब्रिड मानव रहित हवाई वाहन (UAV) की बढ़ती लोकप्रियता के साथ शोधकर्ताओं ने एक स्वदेशी उत्पाद बनाने का प्रयास किया है। इसका उपयोग बचाव प्रयासों और तेल रिसाव के मानचित्रण के लिए किया जा सकता है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी