MP RTE Admission: एमपी के प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के तहत मिलेगा फ्री एडमिशन, 23 फरवरी से करें आवेदन
Santosh Kumar | February 22, 2024 | 01:46 PM IST | 2 mins read
ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदक रसीद डाउनलोड कर 24 फरवरी से 5 मार्च तक केंद्रों पर मूल दस्तावेजों का सत्यापन करा सकेंगे।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए निजी स्कूलों में मुफ्त प्रवेश हेतु आरटीई के तहत आवेदन कल यानी 23 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। इच्छुक माता-पिता अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आधिकारिक वेबसाइट educationportal.mp.gov.in/rte के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गैर सरकारी विद्यालयों में कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के ऑनलाइन निःशुल्क प्रवेश के लिए समय सारिणी जारी की गई है। राज्य शिक्षा केंद्र संचालक धनराजू एस ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 23 फरवरी से 3 मार्च तक चालू रहेगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदक पावती डाउनलोड कर 24 फरवरी से 5 मार्च तक केंद्रों पर मूल दस्तावेजों का सत्यापन करा सकेंगे।
MP RTE Free Admission: लॉटरी के माध्यम से चयन
एमपी आरटीई निःशुल्क प्रवेश के लिए 7 मार्च को पारदर्शी रैंडम पद्धति से ऑनलाइन लॉटरी आयोजित कर आवेदकों को स्कूल आवंटित किये जायेंगे। साथ ही आवेदकों को एसएमएस के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा।
लॉटरी में चयनित आवेदक 11 मार्च से 19 मार्च 2024 तक आवंटन पत्र डाउनलोड कर विद्यालय में प्रवेश ले सकेंगे। प्रवेश रिपोर्ट भी प्रवेश के समय ही संबंधित निजी विद्यालय द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से दर्ज करायी जायेगी।
पहला चरण पूरा होने के बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी। रिक्त सीटों की सूची 21 मार्च को पोर्टल पर जारी की जाएगी। दूसरे चरण में 22 से 26 मार्च तक स्कूलों का चयन किया जाएगा। ऑनलाइन लॉटरी का दूसरा चरण 28 मार्च को आयोजित किया जाएगा और स्कूलों में प्रवेश आवंटन किया जाएगा।
दूसरे चरण की लॉटरी में चयनित आवेदक 30 मार्च से 5 अप्रैल 2024 के बीच आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। राज्य शिक्षा केन्द्र ने सभी जिला कलेक्टरों को यह काम पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन पत्र और पात्रता मानदंड के विषय में विस्तृत जानकारी जारी अधिसूचना में एक बाद जरूर देखें। सभी वर्ग के लिए विवरण जारी किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’