MP NEET UG Counselling 2025: एमपी नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 16 सितंबर को आवंटन, रिपोर्टिंग डेट
Saurabh Pandey | September 5, 2025 | 11:05 AM IST | 2 mins read
यदि इन राउंड के बाद भी कोई सीट खाली रहती है, तो सीटों की उपलब्धता के आधार पर अतिरिक्त काउंसलिंग राउंड आयोजित किए जा सकते हैं। मध्य प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में खाली सीटों की संख्या के आधार पर राउंड की संख्या अलग-अलग हो सकती है।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग (डीएमई) द्वारा एमपी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। काउंसलिंग प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
एमपी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के राउंड 2 के लिए शेष रिक्तियों का प्रकाशन 10 सितंबर 2025 को किया जाएगा। दूसरे राउंड के लिए संशोधित मेरिट सूची और योग्य उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन भी 10 सितंबर को जारी होगा।
MP State Combined UG Counselling 2025: राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल
|
राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग तिथियां
|
|---|---|
|
शेष रिक्तियों का प्रकाशन
|
10 सितंबर 2025
|
|
दूसरे चरण के लिए संशोधित मेरिट सूची और पात्र अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन
|
10 सितंबर 2025
|
|
दूसरे चरण के लिए नए विकल्प भरना और लॉक करना (सभी इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य, पहले चरण में प्रवेश लेने और अपग्रेडेशन चुनने वाले अभ्यर्थियों सहित)
|
11 सितंबर से 14 सितंबर 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक)
|
|
दूसरे चरण का आवंटन परिणाम
|
16 सितंबर 2025
|
|
आवंटित मेडिकल/डेंटल कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश के लिए फिजिकल रिपोर्टिंग
|
17 सितंबर से 24 सितंबर 2025 (शाम 6 बजे तक)
|
|
दूसरे चरण में प्रवेश लेने एवं पहले चरण के अपग्रेडेशन के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों द्वारा मॉप-अप राउंड के लिए सहमति प्रकट करना (उम्मीदवार के लॉगिन के माध्यम से)
|
17 सितंबर से 27 सितंबर 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक)
|
|
कॉलेज स्तर पर ऑनलाइन इस्तीफा / प्रवेश कैंसलेशन
|
17 सितंबर से 27 सितंबर 2025 (शाम 6 बजे तक)
|
MP NEET UG Counselling 2025: काउंसलिंग राउंड
एमपी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया सीटों के आवंटन के लिए कई चरणों में आयोजित की जाएगी। इन चरणों में शामिल हैं-
- पहला काउंसलिंग राउंड
- दूसरा काउंसलिंग राउंड
- मॉप-अप राउंड (तीसरा राउंड)
- स्ट्रे वैकेंसी राउंड
Also read MP NEET UG Counselling 2025: एमपी नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन विंडो दोबारा ओपन
यदि इन राउंड के बाद भी कोई सीट खाली रहती है, तो सीटों की उपलब्धता के आधार पर अतिरिक्त काउंसलिंग राउंड आयोजित किए जा सकते हैं। मध्य प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में खाली सीटों की संख्या के आधार पर राउंड की संख्या अलग-अलग हो सकती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार