MP NEET UG Counselling 2024: मध्य प्रदेश नीट यूजी काउंसलिंग के लिए राज्य मेरिट सूची आज होगी जारी
Abhay Pratap Singh | August 21, 2024 | 11:59 AM IST | 2 mins read
एमपी नीट यूजी मेरिट सूची 2024 जारी होने के बाद मध्य प्रदेश के उम्मीदवार 22 से 26 अगस्त तक च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा आयुक्त कार्यालय द्वारा आज यानी 21 अगस्त को मध्य प्रदेश नीट यूजी (MP NEET UG) काउंसलिंग 2024 के लिए राज्य मेरिट सूची जारी की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल dme.mponline.gov.in पर जाकर एमपी नीट यूजी 2024 राज्य मेरिट सूची की जांच कर सकेंगे।
एमपी नीट यूजी राज्य मेरिट सूची में नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के नाम प्रदर्शित होंगे। एमपी नीट यूजी राज्य मेरिट सूची डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता पड़ सकती है।
निर्धारित एमपी नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, पात्र कैंडिडेट के लिए नीट यूजी काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया का आयोजन ऑनलाइन माध्यम में 12 अगस्त से 20 अगस्त 2024 तक किया गया था। सीटों के प्रकाशन और आपत्तियां आमंत्रित करने के बाद रिक्तियों की अंतिम सूची 16 अगस्त को जारी की गई थी।
मेरिट सूची 2024 जारी होने के बाद मध्य प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए 22 से 26 अगस्त तक च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। राउंड-1 के लिए विशेष परिणाम 29 अगस्त को घोषित होंगे। सीट सुरक्षित करने वाले अभ्यर्थियों को 31 अगस्त से 4 सितंबर तक नामांकन करने और प्रवेश के लिए अपने निजी मेडिकल या डेंटल कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
नामांकन प्रवेश रद्द करने के लिए कैंडिडेट को 31 अगस्त से 7 सितंबर तक का समय दिया गया है। इसके अलावा, जो छात्र अपने प्रवेश के बाद अपग्रेडेशन चाहते हैं, वे उसी अवधि के दौरान अपने उम्मीदवार लॉगिन के माध्यम से इस विकल्प का चयन कर सकते हैं।
MP NEET UG 2024 State Merit List: कैसे डाउनलोड करें?
कैंडिडेट नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से एमपी नीट यूजी स्टेट मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘एमपी नीट यूजी 2024 राज्य योग्यता सूची’ लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट को आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता पड़ सकती है।
- एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राज्य मेरिट सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- कैंडिडेट अपने नाम और रोल नंबर की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच