MP NEET UG Counselling 2025: एमपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रिपोर्टिंग तिथि बढ़ी, पूरा शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | August 23, 2025 | 05:31 PM IST | 2 mins read
एमपी नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग 2025 में भाग लेने वाले उम्मीदवार 26 अगस्त तक अपनी सीटों से इस्तीफा दे सकते हैं।
नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME), मध्य प्रदेश ने एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए रिपोर्टिंग, विड्रा और अपग्रेडेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, आवंटित मेडिकल या डेंटल कॉलेज में अब व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त, 2025 (शाम 6 बजे तक) है।
संशोधित एमपी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के अनुसार, एमपी नीट यूजी राउंड 1 के लिए आवंटित सीट से इस्तीफा देने या रद्द करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त शाम 5 बजे है। वहीं, सीट अपग्रेडेशन विकल्प को 26 अगस्त रात 11:59 बजे तक संपादित किया जा सकता है। इससे पहले, रिपोर्टिंग की आखिरी तिथि 23 अगस्त थी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “जो अभ्यर्थी लॉगिन के माध्यम से अपनी पसंद भर रहे हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि वे ओटीपी का उपयोग करके अपनी संपादित पसंद को लॉक कर दें। अन्यथा, पहले से लॉक की गई पसंद को आवंटन के लिए माना जाएगा।”
डीएमई ने आगे कहा कि, “सभी उम्मीदवारों के लिए कॉलेज स्तर पर प्रवेश के समय अपग्रेडेशन (हाँ/नहीं) का विकल्प चुनना अनिवार्य है। इसे 26 अगस्त, 2025 (रात 11:59 बजे) तक संपादित किया जा सकता है।”
बता दें, डीएमई द्वारा गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस एंड रिसर्च सेंटर से 100 बीडीएस सीटें हटाने के बाद 20 अगस्त को एमपी नीट यूजी 2025 की नई सीट आवंटन सूची जारी की गई थी।
एक अन्य नोटिस में डीएमई भोपाल ने बताया कि, “शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET) के आधार पर राज्य काउंसलिंग में आवंटन के लिए आतंकवादी हमलों के शिकार लोगों के जीवनसाथी और बच्चों के लिए चार एमबीबीएस सीटें निर्धारित की गई हैं।”
MP NEET UG Counselling 2025: संशोधित राउंड 1 शेड्यूल
एमपी नीट एमबीबीएस, बीडीएस प्रवेश 2025 के लिए राउंड 2 का संशोधित कार्यक्रम नीचे दिया गया है:
| क्रम संख्या | कार्यक्रम | तिथियां | दिन |
|---|---|---|---|
| 1 |
दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश के लिए आवंटित मेडिकल या डेंटल कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करना
|
20 से 25 अगस्त, 2025
(शाम 6 बजे तक) |
6 दिन |
| 2 | कॉलेज स्तर पर ऑनलाइन इस्तीफा/प्रवेश रद्द करना |
20 से 26 अगस्त, 2025
(शाम 5 बजे तक) |
7 दिन |
| 3 | प्रवेश के समय अभ्यर्थियों द्वारा दूसरे दौर के लिए अपग्रेडेशन का विकल्प चुनना |
20 से 26 अगस्त, 2025
(रात 11:59 बजे तक) |
7 दिन |
अगली खबर
]KKSU: कविकुलगुरु कालिदास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर हरे राम त्रिपाठी की सड़क हादसे में हुई मौत
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में सड़क हादसे में नागपुर स्थित कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय, रामटेक के कुलपति प्रोफेसर हरे राम त्रिपाठी और उनकी पत्नी की मौत हो गई।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार