MP HC JJA Recruitment 2024: एमपी हाईकोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के पदों पर 15 अक्टूबर तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | October 6, 2024 | 04:07 PM IST | 2 mins read
एमपी हाईकोर्ट जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी। जेजेए एग्जाम 2024 की तिथि बाद में जारी की जाएगी।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA ) भर्ती 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमपी हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट www.mphc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जेजेए भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है।
एमपी हाईकोर्ट जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट भर्ती 2024 के तहत आवेदन प्रक्रिया 3 अक्टूबर से शुरू की गई है। एमपी एचसी जेजेए भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के कुल 40 पद भरे जाएंगे।
MP High Court Junior Judicial Assistant Bharti 2024: शैक्षणिक योग्यता
आवेदन से पहले उम्मीदवारों को पात्रता की जांच कर लेनी चाहिए:
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री हो।
- कैंडिडेट को अंग्रेजी और हिंदी टाइपिंग आती हो या CPCT स्कोर कार्ड हो।
- इसके अलावा, आवेदन के पास एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा भी होना चाहिए।
- पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देखें।
एमपी एचसी जेजेए भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 943 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के आवेदकों से 743 रुपये शुल्क लिया जाएगा। नोटिस में कहा गया कि, ऑनलाइन जेजेए एग्जाम 2024 की तिथि बाद में जारी की जाएगी।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 से की जाएगी। जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट भर्ती आवेदन फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर +91 - 9513253384 पर संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा 100 अंकों के लिए आयोजित होगी।
MP HC JJC Vacancy 2024: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करने आसानी से जेजेए भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.mphc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद, रिक्रूटमेंट/रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- फिर, ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म’ पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार पंजीकरण करें और लॉगिन विवरण जनरेट करें।
- अब, लॉगिन करें, आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क जमा करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी