Abhay Pratap Singh | April 14, 2026 | 08:40 AM IST | 2 mins read
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम 15 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mpononline.gov.in पर जाकर 10वीं 12वीं एमपी बोर्ड रिजल्ट जांच सकेंगे।
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एमपीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं 2026 के परिणामों के साथ ही उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स की सूची और जिलेवार प्रदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा में 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (DPSE) मुख्य परीक्षा 2026 के परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) पर सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा घोषित किए जाएंगे। मंडल द्वारा विभिन्न पोर्टल के माध्यम से परिणाम जांचने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।”
एमपीबीएसई ने बताया कि, “छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गूगल प्ले स्टोर पर MPBSE Mobile App अथवा MP Mobile App Download करें एवं Know Your Result का चयन करने के बाद लॉगिन विंडो में रोल नंबर तथा आवेदन क्रमांक दर्ज करें व सबमिट करके परीक्षा परिणाम जांचें।”
एमपीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षा 2026 7 फरवरी से 5 मार्च तक और कक्षा 10 की परीक्षा 11 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित की गई थी। एमपीबीएससी क्लास 10th 12th एग्जाम में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 30% अंक लाना होगा, हालांकि पहले यह 33 प्रतिशत था।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके छात्र अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं: