MP Board 10th Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, प्रज्ञा जायसवाल बनीं टॉपर, पास प्रतिशत 76.22%
Santosh Kumar | May 6, 2025 | 09:25 AM IST | 2 mins read
एमपीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 की जांच या डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) ने आज यानी 6 मई 2025 को एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए छात्र अब अपना परिणाम एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in के जरिए देख सकते हैं। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई है।
एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में प्रज्ञा जायसवाल ने पहला स्थान हासिल किया है. उन्हें 500 में से पूरे 500 अंक मिले हैं। इस बार रिजल्ट में 76.42 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जबकि पिछले साल एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 58.10 फीसदी रहा था।
एमपीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 की जांच या डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बोर्ड ने कक्षा 10 की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च, 2025 तक आयोजित की।
MP Board Class 10th Result 2025: पासिंग मार्क्स
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में छात्र का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, स्कूल और सेंटर कोड, जन्म तिथि, माता-पिता के नाम, विषयवार अंक, कुल अंक, इंटरनल/प्रैक्टिकल स्कोर जैसी प्रमुख जानकारी शामिल है।
एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं यदि आपके दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो स्टूडेंट को फेल माना जाएगा।
MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
छात्र इन स्टेप्स को फॉलो करके एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद चेक या डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल के साथ पोर्टल पर लॉगिन करें।
- एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
एमपी बोर्ड रिजल्ट एसएमएस के जरिए देखा जा सकता है। जो छात्र एमपी रिजल्ट 2025 से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्र कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
अगली खबर
]EMRSST 2025 Result: एचपी बोर्ड ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा का परिणाम hpbose.org पर किया जारी
ईएमआरएस स्कूलों में मेरिट के आधार पर प्रवेश हेतु आगामी प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश सरकार के अनुसूचित जनजाति विभाग/ हिमाचल प्रदेश एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा की जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच